×

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Kanpur News: हादसे के पहले वह दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। फिर सभी दोस्त छत पर गए। जहां कुछ देर बाद छत से गिरकर महिला डाक्टर की मौत हो गई।

Anup Pandey
Published on: 13 Jun 2024 11:08 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 2:15 PM GMT)
Female doctor dies after falling from the roof of medical college, family alleges murder, police engaged in investigation
X

मृतक महिला डॉक्टर दीक्षा तिवारी (फाइल फोटो): Photo- Newstrack

Kanpur News: कानपुर जिले के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से गिरकर महिला डाक्टर की मौत हो गई। महिला डॉक्टर की मेरठ मेडिकल कॉलेज में ज्वाइनिंग होनी थी। इस हादसे के पहले वह दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। फिर सभी दोस्त छत पर गए। जहां कुछ देर बाद छत से गिरकर महिला डाक्टर की मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्तों ने कॉलेज प्रशासन को दी। जहां पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंचीं पुलिस ने जांच पड़ताल की। और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


2018 में लिया था दाखिला

2018 में महिला डॉक्टर दीक्षा तिवारी (26) ने एमबीबीएस में दाखिला लिया था। इसी वर्ष उसकी पढ़ाई पूरी हुई थी।दीक्षा को मेरठ मेडिकल कॉलेज में नौकरी भी मिल गई थी। और उसको मेरठ में ज्वाइन करना था।महिला डॉक्टर बरेली की रहने वाली थी। वह अपने किसी निजी कार्य से कार्य से मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। दोस्तों ने बताया कि जहां दीक्षा छत पर बैठी थी। वह हिस्सा कमजोर था। जिससे वह हिस्सा टूट गया और गिर गई। या किसी ने बिल्डिंग से गिरा दिया। पुलिस दोनों एंगलों पर जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम की मदद के साथ सीसीटीवी भी देख रही है।


बरेली निवासी जो दोस्तों के साथ पार्टी में थी शामिल

दीक्षा तिवारी ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उसके पिता प्रदीप तिवारी का प्रिटिंग प्रेस है। मां रेनू तिवारी, भाई मयंक तिवारी जो पुणे में जॉब कर रहा है। दोस्तों के मुताबिक़ पढ़ाई पुरी होने पर बुधवार की रात को पार्टी रखी गई थी। हम सभी दोस्त कमरे में पार्टी करने के बाद बिल्डिंग की पांच मंजिला छत पर चलें गए। जहां दीक्षा एक किनारे जाकर बैठ गई। दोस्तों ने बताया कि जहां वह बैठी थी। वह हिस्सा कमजोर होने पर गिर गई। जिसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। जहां कॉलेज प्रशासन ने दीक्षा के पिता को घटना की जानकारी दी।


फुटेज और दोस्तों से पूछताछ के बाद खुलेगा राज

बताया जा रहा है कि दीक्षा मेडिकल कॉलेज में दोस्तों के पास रुकी थी। पुलिस का अनुमान है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से मौत की वजह का पर्दा उठ सकता है। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है कि डाक्टर की मौत कैसे हुई है। जांच हो रही है। जल्द ही खुलासा होगा। और परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही होगी। वहीं चचेरे भाई गौरव ने कहा कि हमें इस घटना पर संदेह है। वहा उसके पैरो के घसीटने के निशान है। दोस्तों की कहानी में भरोसा नहीं है। दीक्षा के मौसा बोले फोरेंसिक जांच सही से नहीं हुई है। सीसीटीवी सही से नहीं देखे गए है।


इस घटना में डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि दीक्षा को लेकर उसके साथी अस्पताल पहुंचे थे। यहां उसकी मौत हो गई। रास्ते में उसे सीपीआर देने की भी कोशिश की गई थी।वहीं इस समय कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला 30 जून तक छुट्टी पर हैं।प्राचार्य का कार्यभार देख रहीं सीनियर प्रोफेसर डॉ. रिचा गिरी ने बताया कि दीक्षा ने मार्च में ही अपनी पढ़ाई मेडिकल कॉलेज से पूरी कर ली थी। इन लोगों गलत तरीके से कॉलेज में इंट्री की है। जबकि यह लोग बाहर किराए पर रहते है। जबकि इनका कॉलेज परिसर से कोई लेना देना नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि दीक्षा के साथ डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर मयंक थे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story