Kanpur News: बाइक पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद बुझी आग

Kanpur News: जनपद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित एक वाइजर फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों को देख फायर टीम और पुलिस को सूचना दी गई। जहां फायर स्टेशन जाजमऊ से दो यूनिट घटनास्थल रवाना हुई।

Anup Pandey
Published on: 26 March 2024 3:30 PM GMT
A massive fire broke out in a bike parts manufacturing factory
X

बाइक पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग: Photo- Newstrack

Kanpur News: जनपद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित एक वाइजर फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों को देख फायर टीम और पुलिस को सूचना दी गई। जहां फायर स्टेशन जाजमऊ से दो यूनिट घटनास्थल रवाना हुई। घटनास्थल पहुंच एक भवन के भूतल व प्रथम तल पर लगी आग को फायर टीम ने किसी तरह कई घंटों की मशक्कत के बाद बुझाया गया।

कृष्णा नगर में लगी आग

कृष्णा नगर स्थित भवन में एक फैक्ट्री संचालित थी। इस फैक्ट्री के मालिक सागर भाटिया है जो कृष्णा नगर निवासी है। घर से कुछ ही दूरी पर इनकी फैक्ट्री है।जिसमें बाइक के मडगार्ड, हैडलाइट वाइजर बनते है वहीं फैक्ट्री में गत्ते भी रखे थे। होली पर्व के कारण फैक्ट्री आज बंद है। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। जहां आग ने धीरे धीरे विकराल रुप ले लिया। वहीं आग से निकलते हुए धुंए से लोग परेशान हो गए। वहीं सूचना मिलते ही एफएस फजलगंज, मीरपुर, किदवई नगर से फायर टेंडर मंगाए गए। फायर यूनिटों के अथक परिश्रम से दरवाजों, खिड़कियों व दीवारों को तोड़कर जगह बना हुए आग को बुझा दिया गया। वहीं भवन के प्रथम तल से 3 एलपीजी सिलेंडर को समय रहते निकल लिया गया।



हो सकता था बड़ा हादसा

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि होली पर्व के पहले लेबर और कारीगर सभी अपने घर चलें गए थे। और आज भी फैक्ट्री बंद थी। वहीं फैक्ट्री में इस कारण आग लगी है। इसको बताया नहीं जा सकता। वहीं आग से अभी तक लाखों का नुकसान हुआ है। बाकि आकलन करने के बाद ही पता चल पायेगा। कि कितने का नुकसान हुआ है। वहीं कोई जनहानि नहीं हुई हैं। कहीं आज फैक्ट्री चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पॉश इलाके में संचालित हो रही है फैक्ट्रियांहादसों के बाद भी फायर और पुलिस विभाग इन फैक्ट्री मालिक पर कोई कार्यवाही नहीं करती हैं। वहीं फैक्ट्रियों में न ही आग बुझाने के फायर उपकरण होते है। इन इलाकों में फैक्ट्री चलाना अवैध होता है। लेकीन घटना के बाद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story