Kanpur: मकान ब्लास्ट कांड में बन रहा था पटाखा बम, पोटेशियम नाइट्रेट का हो रहा था उपयोग, फॉरेंसिक जांच में खुलासा

Kanpur News: डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों के स्वास्थ में सुधार के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Anup Pandey
Published on: 25 Jan 2024 2:46 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बीते दिन हुए ब्लास्ट में पटाखे बम बनाने का मामला सामने आया। इस कांड को गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था। पुलिस और फॉरेंसिक जांच में नया मोड़ आया है। कंघी मोहाल क्षेत्र में 23 जनवरी की दोपहर को एक ब्लास्ट हो गया था। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। जहां दो लोग गंभीर है। ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस के पहुंचने पर मौके से भीड़ को हटाया गया था। ब्लास्ट की जानकारी पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया था। जहां जांच में फॉरेंसिक टीम को बम बनाने के कुछ बारूदी कण मिले थे। फॉरेंसिक टीम फाइनल रिपोर्ट डीसीपी सेंट्रल को सौंप दी है।

रिपोर्ट में आया पोटेशियम नाइट्रेट

मकान के अंदर भारी मात्रा में पोटेशियम नाइट्रेट रखा था। जिससे पटाखे बम बनाएं जाते है। पोटेशियम नाइट्रेट बम बनाने के काम आता है। जिस पर डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि इस कांड में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घायलों पर पुलिस की निगाह बनी हुई है। इलाके में भी जानकारी की जा रही है। आने जानें वालों को भी देखा जा रहा है।पोटेशियम नाइट्रेट कहां से आया, कहॉ उपयोग होना है। घायलों के स्वस्थ होने के बाद घायलों से पूछताछ की जायेगी।

बम बनाने में पोटेशियम नाइट्रेट का होता है उपयोग

पोटेशियम नाइट्रेट का उपयोग सबसे ज्यादा पटाखे और देशी बम बनाने में किया जाता है। घर में यदि पटाखे बनाएं जाते है तो इसका लाइसेंस भी होगा। इसकी जानकारी घायलों से स्वस्थ होने के बाद की जायेगी। और ये काम कितने समय से हो रहा है। इसकी डिटेल निकाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह मकान एक हिस्ट्रीशीटर का है। जो उस मकान को बेचने की फिराक में था। मकान मालिक का विवाद चल रहा है। पुलिस उस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों के स्वास्थ में सुधार के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story