×

Kanpur News: सीएसजेएमयू में भगवान धनवंतरी की प्रतिमा का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, श्रमिकों के बच्चों से मिलकर की बात, खिलाए फल और लड्डू

Kanpur News:प्रदेश की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में भगवान धनवंतरी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक, आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक, कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की औषधीय वाटिका में मूर्ति का लोकार्पण किया।

Anup Pandey
Published on: 27 Jan 2024 2:51 PM GMT
Governor inaugurated the statue of Lord Dhanvantari in CSJMU
X

सीएसजेएमयू में भगवान धनवंतरी की प्रतिमा का राज्यपाल ने किया लोकार्पण: Photo- Newstrack

Kanpur News: प्रदेश की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में भगवान धनवंतरी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक, आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक, कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की औषधीय वाटिका में मूर्ति का लोकार्पण किया।

मूर्ति का निर्माण विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग के स्टूडेंट्स ने अपने शिक्षकों के निर्देशन में किया है। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय में निर्मित किए जा रहे टाइप 3 एवं टाइप 2 आवास का लोकार्पण भी किया।

क्राफ्ट रूट्स की प्रदर्शनी के बाद पहुंची सीएसजेएम

क्राफ्टरूट्स की प्रदर्शनी में शिरकत करने के बाद राज्यपाल आंनदीबेन पटेल छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय पहुंची। जहां उनका स्वागत कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने पुष्प गुच्छ के साथ किया। कुलाधिपति ने औषधीय वाटिका में लगे पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। साथ ही वहां पर कार्यरत कर्मचारियों से परिचय करते हुए उनसे बातचीत भी की।

राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने श्रमिकों के बच्चों से की मुलाकात: Photo- Newstrack

श्रमिकों के बच्चों से की मुलाकात

विश्वविद्यालय के अलग-अलग भवनों में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों से भी राज्यपाल ने मुलाकात की। और उनका हाल-चाल जाना। आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने राज्यपाल को बताया कि इन सभी बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया गया है। राज्यपाल के स्वागत में बच्चों ने जय हिंद के नारे लगाए तो उन्होने भी उनके नाम और स्कूल की जानकारी हासिल की।साथ ही साथ अधिकारियों को बुलाया। और कहा जो फल और मिठाई है वह इन बच्चों में वितरित कर दी जाए।

कुलाधिपति ने पॉली हाउस का भी निरीक्षण किया और वहां की प्रकिया को बिंदुवार समझा भी। फिर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल असोसिएशन (नीमा) के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को शॉल, गणेश प्रतिमा और फल प्रदान किए। इस अवसर पर नीमा की ओर से डॉ वंदना पाठक, डॉ निरंकार गोयल, अध्यक्ष डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ नीरजा दूबे, डॉ विजय दूबे, डॉ प्रतिमा गुप्ता, कृष्ण बहादुर प्रजापति ने कुलाधिपति का अभिनंदन किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story