×

Kanpur News: पत्नी और बेटी का गला घोंट उतारा मौत के घाट, फिर चाकू से किया खुद को लहूलुहान

Kanpur News: चकेरी के सनिगंवा इलाक़े में एक घर में पति ने पत्नी और बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी। तो वहीं खुद भी आत्महत्या करने के लिए चाकू से अपने आप को मार घायल कर लिया। मौके पहुंची पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा।

Anup Pandey
Published on: 12 Feb 2024 12:37 PM GMT (Updated on: 12 Feb 2024 1:21 PM GMT)
Kanpur News
X

 मौका -ए -वारदात का घटन स्थल source: Newstrack 

Kanpur news: चकेरी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी। और अपने आप को मारने के लिए चाकू से कई वार किए। पुलिस को सूचना होने पर पुलिस के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक इस घटना में हत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने की वजह स्पष्ट साफ नहीं हुई है।

पति ने पत्नी और मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या

चकेरी के सनिगंवा इलाक़े में एक घर में पति ने पत्नी और बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी। तो वहीं खुद भी आत्महत्या करने के लिए चाकू से अपने आप को मार घायल कर लिया। मौके पहुंची पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवा इलाके की घटना में डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी समेत थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। और घटना स्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने फील्ड यूनियन को मौके पर बुलाया।

घटना पर पहुंची पुलिस

काशीराम कालोनी निवासी अर्जुन जायसवाल (40) जो परचून दुकान का काम किए है। पड़ोसियों के मुताबिक अर्जुन के ऊपर काफ़ी कर्जा है। काफी समय से दुकान भी नहीं चल रही है। कल शाम से इनका परिवार और अर्जुन दिखाई नहीं दिए है। आज सुबह भी कोई दिखा नहीं तो पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि और फर्श पर पत्नी निशा (36) बेटी आशवी (4) की बॉडी पड़ी थी। वहीं पति लहुलुहान हालत में पड़ा था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। और घटना स्थल पर भारी भीड़ लग गई।

काशीराम कालोनी की घटना

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घर के बाहर कोई दिख नहीं रहा था। तभी पड़ोसियों ने आज 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट को तोड़ अंदर गई। तो देखा कि एक महिला और बेटी की बॉडी पड़ी हुई है। जिसको देखा गया कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है। दोनों हत्याओं को देख पुलिस को लग रहा हैं कि इन दोनों की हत्या 8 से 10 घण्टे पहले कर दी गई है। वहीं घर में पति भी लहुलुहान हालत में था। जिसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कारण कोई अभी स्पष्ट नहीं है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस की जांच चल रही है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस इस पर छानबीन कर रही है। और अन्य तथ्यों को भी देख रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर रही है। घटना में लग रहा है कि पहले पति ने दोनों का गला दबाया फिर अपने आप को मारने के लिए चाकू से वार किए है। पति को अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story