Kanpur News: स्कूल छुट्टी के बाद बच्चों ने खेला रंग, बाजारों में दिखी भीड़

Kanpur News: होली पर्व को लेकर बाजार से लेकर घर में तैयारी चल रही है। तो वहीं खरीददारी को लेकर बाजारों में भीड़ दिखने लगी है।

Anup Pandey
Published on: 23 March 2024 11:11 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में स्कूल छुट्टी के बाद बच्चों ने खेला रंग (न्यूजट्रैक)  

Kanpur News: होली पर्व को लेकर बाजार से लेकर घर में तैयारी चल रही है। तो वहीं खरीददारी को लेकर बाजारों में भीड़ दिखने लगी है। वहीं होली पर्व के एक दिन पहले स्कूल में छुट्टियां होते ही बच्चों में खुशी दिखी। तो बच्चे एक दूसरे के साथ रंग खेलते दिखे।

स्कूल छुट्टी के बाद खेली होली

शहर के स्कूलों में छुट्टियां होने के बाद छोटे बड़े बच्चें एक दूसरे के साथ रंग खेलते दिखे। तो वहीं बच्चों की मस्ती में टीचर भी रम गए। फिर क्या था। बच्चें भी टीचरों के साथ होली खेलने लगे। और डीजे में डांस मस्ती करते दिखे। वहीं गांधीनगर में बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाने के साथ धमाल, खूब नाचे। होली के पहले आज स्कूल का आखिरी दिन था। आज से होली की छुट्टी बोल दी गई है। बच्चे पहले से ही गुलाल और रंग लेकर आए थे। जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई बच्चों ने रंग और गुलाल निकाल लिया, एक दूसरे को खूब लगाया। बच्चों की मस्ती देखते ही बन रही थी। उछल-उछलकर एक दूसरे के रंग और गुलाल लगा रहे थे।

एक दिन पहले बाजारों में दिखी भीड़

होली पर्व को एक दिन बचा है। बाजारों में दिन से ही भीड़ दिखने लगी है। वहीं थोक बाजारों में रंग, गुलाल के भाव बढ़ गए है। साथ ही साथ पापड़ के साथ खोए का भी रेट बढ़ गया है। जहां खोया 400 से 500 रूपए किलो है। तो वहीं चिप्स 50 से लेकर 200 किलो रूपये है।

भगवा गुब्बारों की दिखी डिमांड

होली सजाने को लेकर भगवा गुब्बारों की डिमांड खूब दिखी। कहीं कहीं तो दुकानों में इस कलर के गुब्बारे कम पड़ गए। वहीं भगवा कलर के गुब्बारे का रेट 40 से 50 रूपए पैकट है। वहीं आज ही दुकानों में भगवा कलर के गुब्बारे बिक गए। वहीं होलिका जलाने के लिए लकड़ी का रेट 700 रूपए कुंतल से लेकर 1200 रूपये कुंतल रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story