×

Kanpur Dehat: अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, शव को हाईवे किनारे फेंका

Kanpur Dehat: जिले में कानपुर-इटावा नेशनल हाइवे किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।

Manoj Singh
Published on: 7 March 2024 9:57 AM GMT
kanpur dehat news
X

कानपुर देहात में अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या (न्यूजट्रैक)

Kanpur Dehat News: जिले में कानपुर-इटावा नेशनल हाइवे किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे का है। जहा गुरूवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त भोगनीपुर निवासी 35 वर्षीय रूबी के रूप में की। महिला अपने जेवर पहने हुई थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुट गई। मृतक महिला के पति से पुलिस पूछताछ कर रही थी तो उसने पुलिस को पहले तो चकमा देने की कोशिश की। फिर अकबरपुर इंस्पेक्टर सतीश सिंह द्वारा जब पति से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में यह घटनाकारित करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

पति अजीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रूबी अकबरपुर थाना क्षेत्र के ही एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करती थीं। उसके पांच बच्चे हैं जिसमे 4 बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 14 वर्ष की है। एक 12 साल, एक 8 साल और एक 4 साल की है और बेटा वो 6 साल का है। उसकी शादी 2009 में हुई थी। पत्नी के किसी और अवैध संबध थे जिसके लिए वो लगातार दो साल से पत्नी को समझा रहा था पर वो नहीं मान रही थी। पति कल ही शाम को 4 बजे शताब्दी ट्रेन से घर पहुंचा था। पति ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है।

मामले में एडिशनल एसपी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर के पास हाइवे किनारे एक रूबी नाम की महिला का शव मिला है। जिसको देखकर लग रहा है उसकी गला दबाकर हत्या की गई। मृतक महिला रूबी अजीत की पत्नी है जो भोगनीपुर के नौनापुर का रहने वाला है वो गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसने बताया है की उसने कल देर शाम पत्नी रूबी की हत्या अवैध संबंधों के शक में कर दी थी। अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story