×

Kanpur: कांग्रेस MP के यहां बरामद 300 Cr. कैश, भ्रष्टाचार के विरोध में उतरी बीजेपी, सांसद-विधायकों ने फूंका पुतला

Kanpur News: कानपुर शहर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के लोग गरीबों का पैसा जमा कर रहे हैं। अब ये सामने आ गया है। जब इनके यहां इतने करोड़ों निकले हैं तो राहुल गांधी के यहां कितना होगा?

Anup Pandey
Published on: 9 Dec 2023 10:40 AM GMT
Kanpur News
X

बीजेपी सांसद-विधायकों ने कांग्रेस का पुतला फूंका (Social Media)

Kanpur News: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के यहां भारी मात्रा में नोटों की बरामदगी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शनिवार (09 दिसंबर) को कानपुर शहर में बीजेपी ने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक विरोध जताया। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू (Congress MP Dheeraj Sahu) के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हो चुकी है। नोटों की गिनती अभी जारी है।

रमईपुर, सचान चौराहा पर हुआ पुतला दहन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर रमईपुर चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंक विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा, गरीबों का पैसा लूटकर जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'गारंटी' है। वहीं, सचान चौराहे पर बीजेपी सांसद और विधायकों ने भी कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक विरोध जताया।

सांसद सत्यदेव पचौरी- कांग्रेस गरीबों का पैसा लूट रही

कानपुर शहर के सांसद सत्यदेव पचौरी (MP Satyadev Pachauri) ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के लोग गरीबों का पैसा जमा कर रहे हैं। अब ये सामने आ गया है। जब इनके यहां इतने करोड़ों निकले हैं तो राहुल गांधी के यहां कितना होगा? कांग्रेस पार्टी हमेशा ही गरीबों का धन लूटती रही है। जिसके विरोध में आज हम लोगों ने सचान चौराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक विरोध किया।'

प्रदर्शन में ये भी शामिल

वहीं, रमईपुर में मंडल मंत्री अमन सिंह, जिला महामंत्री धीरेन्द सिंह, जिला मंत्री समरजीत सिंह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष बिधनू सूर्य ब्रह्म सिंह, मण्डल अध्यक्ष भीतर गांव दिलीप सैनी,मण्डल उपाध्यक्ष मानवेन्द्र, सुशील पाल वेरी सिंह, राजा अवस्थी,गोलू खान ,व सचान चौराहे पर सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान, विकास दुबे और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य मौके पर मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story