×

Kanpur news: खेत में मिला सेल्समैन का रक्तरंजित शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Kanpur news: घाटमपुर थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन का रक्तरंजित शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला। शव की पहचान होते ही परिजनों को जानकारी दी गई। जहां परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

Anup Pandey
Published on: 22 March 2024 7:13 AM GMT
Kanpur News
X

घटना स्थल की जाँच करते पुलिस अधिकारी source: Newstrack 

Kanpur news: कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन का रक्तरंजित शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला। खेत में पड़े शव को देख कर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं खेत पर काम करने आए किसान ने शव देख तो फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान होते ही परिजनों को जानकारी दी गई। जहां परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव के बाहर पड़ा मिला युवक का शव

जलाला गांव के रहने वाले परिजनों ने बताया कि उनका बेटा आनंद सिंह उर्फ राजा श्रीनगर स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके में कई वर्षो से सेल्समैन का काम कर रहा था। जहां देर रात बेटा घर नहीं आया था। तो उसे फोन लगाया गया लेकिन घंटी जानें के बाद भी फोन नहीं उठा। इसके बाद काफी देर तक उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं सुबह होते ही गांव के लोगों द्वारा एक शव मिलने की जानकारी हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त कर ली तब परिवारवालों को सूचना दी गयी।

100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला पर्स

सेल्समैन के शव से सौ मीटर की दूरी पर पर्स पड़ा मिला। वहीं मृतक युवक का बैग भी साथ में था। मृतक युवक के गले में अंगोझा था और पुरा शव खून से लथपथ था। वहीं शरीर में घाव के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि शव की हालत देख लग रहा है कि किसी ने इसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है। वहीं हत्या के बाद से परिजनों ने कैंटीन संचालक धीरू व विपिन पर हत्या के आरोप लगाए है।

बीते दिनों दोनों से हुआ था विवाद

मृतक के भाई नारायण ने बताया कि बड़े भाई की पत्नी रेखा ने देर रात 9:45 पर भाई साहब को फ़ोन लगाया था। जहां भाभी से भईया की बात हुई थी। वहीं काफी रात होने के बाद भी भाई साहब घर नहीं आए तो उन्हें फिरसे फोन लगाया। फोन की घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह गांव के लोगों ने भाई के शव मिलने की जानकारी दी। घटना स्थल पर परिवार और पत्नी के पहुंचते ही शव को देख चीख पुकार मच गई। अपने पति के शव देख पत्नी बेहोश हो गई। वहीं भाई नारायण ने बताया कि बीती 19 को कैंटीन संचालक धीरू और विपिन से हाथापाई हुई थी। इस घटना को भाई ने देख लिए था। परिवारवालों का आरोप है कि उन दोनों ने ही नारायण को मारा है। मोबाइल शव के पास ही पड़ा मिला है। मृतक की बाइक का कोई पता नहीं है। मृतक का शव शिवादार के खेत में मिला है।

पुलिस कर रही छानबीन

सूचना मिलने पर घाटमपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। जहां फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story