×

Kanpur: नए साल पर नशे की डिमांड, चरस सप्लाई करने आ रहे दो आरोपी अरेस्ट...मीडिया का फर्जी पहचान पत्र भी मिला

Kanpur News: सूत्रों की मानें तो ये चरस हुक्का बारों में सप्लाई होती है। इस चरस के लती सबसे ज्यादा युवक है। उन्हें इस नशे में ज्यादा बजट खर्च नहीं करना पड़ता है।

Anup Pandey
Published on: 1 Jan 2024 3:45 PM GMT
Kanpur News
X

पुलिस गिरफ्त में चरस तस्कर (Social  Media) 

Kanpur News: नए साल में शहर में चरस सप्लाई करने आ रहे दो तस्करों को बर्रा पुलिस ने हाईवे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2.5 किलो चरस बरामद की। आरोपियों के पास से पुलिस को मीडिया का फर्जी पहचान पत्र भी मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, उनके पास नए साल पर डिमांड आई थी। करीब चार स्थानों पर चरस सप्लाई करनी थी।

मुखबिर की सूचना पर लगी थी टीम

बर्रा इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि, 'नए साल की पूर्व संध्या पर बर्रा दो स्थित राम जानकी मंदिर के पास हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यादव मार्केट चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह को हाईवे स्थित होटल मन्नू ग्रांड से दो युवक पिट्ठू बैग लेकर आते दिखाई दिए। चेकिंग देखकर युवक वापस लौटने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। जिस पर युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया।

तलाशी के बाद बैग में मिली चरस

जब पुलिस ने तलाशी की तो युवक बैग में घरेलू सामान बता मना करने लगे। उन्होंने खुद को मीडिया कर्मी बताया। जब पुलिस कुछ सख्त हुई तो युवकों की जुबान लड़खड़ाने लगी। वहीं, पुलिस ने जब बैग फिर चेक किया तो उनके पास से करीब ढ़ाई किलो चरस बैग से मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कानपुर देहात, डेरापुर निवासी रजत यादव व मान सिंह बताया। तलाशी के दौरान रजत यादव के पास से समाचार पत्र की फर्जी आईडी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें नए साल पर चार स्थानों पर चरस सप्लाई करनी थी।

हुक्का बारों में होती है सप्लाई, युवकों को है लत

सूत्रों की मानें तो ये चरस हुक्का बारों में सप्लाई होती है। इस चरस के लती सबसे ज्यादा युवक है। उन्हें इस नशे में ज्यादा बजट खर्च नहीं करना पड़ता है। कम बजट में अधिक नशा करने का शौक के साथ इस नशे के लती हो जाते हैं। यह नशा हाईवे के पास की छोटी-छोटी दुकानों और कच्ची बस्तियों में भी मिलता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story