Kanpur Weather: बर्फीली तेज हवाओं की ठंड से कंपा कानपुर, अभी नहीं मिलेगी राहत

Kanpur Weather: सीएसए के मौसम विज्ञानी ने बताया कि 23 दिसंबर के आसपास आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 और 24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में मौसम में बदलाव दिखेगा।

Anup Pandey
Published on: 21 Dec 2023 6:53 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में बर्फीली तेज हवाओं की बढ़ाई ठंडक (न्यूजट्रैक) 

Kanpur News: जहां मंगलवार को सीजन की पहली गलन भरी सर्दी रही। वहीं बुधवार की रात का तापमान पिछले 48 घंटों में 04.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया और दिन में धूप निकलते ही तापमान में मामूली कमी हुई। न्यूनतम तापमान का अंतर काफी घटने से सर्दी काफी बढ़ गई। 11 दिसंबर से अब तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। 17 दिसंबर को न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री पर था इसके बाद 18 दिसंबर को यह 7.4 डिग्री और 19 दिसंबर को 9.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इसी तरह अधिकतम तापमान 17 दिसंबर को 22.8 था जो 18 को बढ़ कर 23 डिग्री पर आ गया। 19 दिसंबर को 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। बर्फीली हवाओं की रफ्तार अभी तक के दिनों में मंगलवार को सर्वाधिक रही। औसत गति 5.7 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई जो रात में 25 से 30 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। यह हवाएं बर्फ से ढके पहाड़ों से गुजर कर आ रही हैं। जिससे सर्दी में और इजाफा होगा। वहीं तेज हवा के चलने से सर्दी बढ़ती है।

सीएसए के मौसम विज्ञानी ने बताया कि 23 दिसंबर के आसपास आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 और 24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में मौसम में बदलाव दिखेगा। पर यह सर्दी अब लगातार बढ़ती जाएगी। मौसम का ट्रेंड अचंभे में डालने वाला है।

सुबह दिखा ठंड हवाओं का रुख

सुबह से ही ठंड हवाओं का रुख देखने को मिला। वहीं धूप भी कम निकली है। वहीं गर्म कपड़ों की मार्केट में भी तेजी आ गई है। सुबह से ही लोग अलाव जला राहत ले रहे है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story