×

Kanpur News: कानपुर स्मार्ट सिटी को मिला तीसरा स्थान, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर और नगर आयुक्त को सौंपे गए अवॉर्ड

Kanpur News: इंदौर में आयोजित इण्डिया स्मार्ट सिटी कॉनक्लेव-2023 में महापौर और नगर आयुक्त को अवार्ड सौंपे गए। केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये अवार्ड दिए।

Anup Pandey
Published on: 28 Sep 2023 4:11 AM GMT
Kanpur News: कानपुर स्मार्ट सिटी को मिला तीसरा स्थान, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर और नगर आयुक्त को सौंपे गए अवॉर्ड
X

Kanpur News: कानपुर स्मार्ट सिटी को पालिका स्टेडियम में बने इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (TSH) की बदौलत देश में कानपुर को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।इंदौर में आयोजित इण्डिया स्मार्ट सिटी कॉनक्लेव-2023 में महापौर और नगर आयुक्त को अवार्ड सौंपे गए। केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये अवार्ड दिए।

स्मार्ट सिटी के तहत नवाचारों को अवॉर्ड

देश भर के शहरों में इस बार स्मार्ट सिटी के तहत किए गए नवाचारों को रैंक दी गई। इसके लिए पहले एक सर्वे भी किया गया था। इसमें कानपुर को तीसरा स्थान मिला। वहीं कोयंबटूर को मॉडल रोड्स झीलों के विकास के लिए प्रथम स्थान और इंदौर को रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए दूसरा स्थान मिला है।


50 शहरों के महापौर पहुंचे

आयोजित हुए कार्यक्रम में देश के 50 स्मार्ट सिटी शहरों से महापौर और 64 स्मार्ट सिटी के सीईओ भी शामिल हुए। अपने भाषण में महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे नवाचारों से कानपुर को और अग्रणी बनाने में सहयोग मिला है। कानपुर को और तेजी से विकास के मामले में आगे लेकर जाएंगे। अन्य शहरों के कार्यों से प्रेरित होकर यह कार्य हुए है। और भी आगे कार्य बढ़ते रहेंगे।इंदौर में आयोजित स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में यह पुरस्कार केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को सौंपा।

खास सुविधाएं TSH में

-दो ग्लास स्काश कोर्ट की सुविधा है।

-प्रथम तल में एक इंडोर दस मीटर की शूटिंग रेंज है।

-पैरा ओलम्पिक खेल की भी सुविधाएं है।

-विकलांगों के लिए पूरी बिल्डिंग में ईजी एक्सेस की भी सुविधाएं हैं।

-28 ओलंपिक खेलों में से लगभग 22 प्रकार के इनडोर गेम्स खेले जा सकते हैं।

प्रतियोगिता में 100 स्मार्ट शहरों ने प्रतिभाग किया था। 25 अगस्त को इसके परिणाम घोषित किए गए थे। पहला पुरस्कार पाने वाले शहरों को राष्ट्रपति ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सौंपा। तृतीय पुरस्कार के साथ ही कानपुर स्मार्ट सिटी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न केंद्रीय मंत्री ने भेंट किया। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह, महापौर और नगर आयुक्त ने इसे शहरवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story