×

Kanpur News: राहुल-अखिलेश का वादा, कानपुर को बनाएंगे कामपुर

Kanpur News: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कानपुर में संयुक्त रैली की। रैली में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने हाथ ही नहीं गला भी काटा है।

Anup Pandey
Published on: 10 May 2024 11:30 AM GMT
Kanpur News
X

कानपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कानपुर में संयुक्त रैली की। इस रैली में राहुल और अखिलेश ने जनता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी डर गए हैं। वे इसी डर के मारे अपने मित्रों से कह रहे हैं- अडाणी-अंबानी मुझे बचाओ। राहुल ने दावा किया कि 2024 में मोदी पीएम नहीं बनेंगे।

सरकार बढ़ा रही बिजली के बिल

अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की हार में केवल 4 चरण और 4 कदम बाकी है। भाजपा के लोग इतनी नफरत करते हैं, इतना अपमान करते हैं कि जो 5 साल मुख्यमंत्री रहे उनके घर को गंगाजल से धोया और कन्नौज में जब अखिलेश मंदिर गए तो उसे धोया। कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा मैदान में हैं। जिनके लिए आपको वोट करना है। उन्होंने कहा कि भाजपाई अब जान के पीछे पड़ गए हैं। जिस सरकार का हर पेपर लीक हो जा रहा है। ये कैसी सरकार है जो अपना लीकेज नही रोक पा रही है। फौज में भर्ती को कम कर दिया। नौकरी भी 4 साल की कर दी। हमारी सरकार बनी तो अग्निवीर को बंद करेंगे। कानपुर की इंडस्ट्री की सरकार ने कोई मदद नहीं दी। लेबर कॉलोनी को भी हड़पना चाहते हैं। ये सरकार बिजली नहीं बना रही। ये बिजली बिल बढ़ा रही। कानपुर में चल रही मेट्रो समाजवादी की देन है। आपका जो गुस्सा सातवें आसमान पर है। उसे वोट देकर निकलिए।

सरकार ने हाथ ही नहीं, गला भी काटा

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार कर दिया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए लिए। आप मर रहे थे और वो कह रहे थे कि थाली बजाओ और ताली बजाओ। नफरत को खत्म करने के लिए हमने मोहब्बत फैलाई है। हजारों किलोमीटर चलकर आप लोगों को देखने के बाद घोषणा पत्र तैयार किया है। कानपुर अपने में एक क्षेत्र है जहां से रोजगार मिलता है। राहुल ने कहा कि पिछले 3 साल से हम मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। यूपी में इंडिया गठबंधन को 50 सीटें मिलेंगी। मेड इन कानपुर के सामने मेड इन चाइना नहीं टिक सकता। लेकिन मोदी जी ने अडाणी को फायदा पहुंचाया। जीएसटी, नोटबंदी कर उन्होंने कानपुर को खत्म किया। हाथ ही नहीं गला भी काटा। अडाणी के लिए हमारे बिजनेस खत्म कर दिए। डिफेंस से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक अडाणी को दे दी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story