Kanpur News: शौच को गई किशोरी को किशोरों ने किया अगवा, दुष्कर्म करने के बाद भाग निकले

Kanpur News: बेटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शौच को जाते समय बाइक सवार दो लड़के उसे अगवा कर उन्नाव ले गए। जहां दुष्कर्म किया।

Anup Pandey
Published on: 10 July 2024 11:03 AM GMT
Criminals kidnapped a girl and raped her
X

बदमाशों ने लड़की को अगवाकर किया दुष्कर्म: Photo- Social Media

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शौच को गई किशोरी को तीन किशोरों ने बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को उन्नाव ले गए जहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी को आरोपी छोड़कर भाग निकले। वहीं काफी देर होने पर परिजन किशोरी को खेत की तरफ़ देखने गए। तभी एक फोन के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किशोरी गई थी शौच

महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव के रहनी वाली पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी छोटी बेटी अपनी बहन के यहां गई हुई थी। शाम को वह शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। बेटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शौच को जाते समय बाइक सवार दो लड़के उसे अगवा कर उन्नाव ले गए। जहां दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी को बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग निकले।

घटना की जानकारी मां ने दी

वहीं काफ़ी देर होने पर शौच के लिए गई किशोरी जब घर नहीं पहुंची तो परिजन गांव से लेकर खेत तक ढूंढने निकले। तलाश करते समय किशोरी ने किसी तरह अंजान नंबर से परिजनों के पास फ़ोन आया तो बेटी ने संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजन महाराजपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जहां परिजनों के द्वारा बाइक नंबर भी पुलिस को दिया गया। महाराजपुर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महाराजपुर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी हिरासत में हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story