TRENDING TAGS :
पत्नी से बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, कमरे में लगवाए कैमरे, पति ने पार की हैवानियत की हदें
Kanpur News: विवाहिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि नौ साल पहले उसका विवाह रावतपुर में रहने वाले प्रॉपटी डीलर के साथ नैनीताल में एक मंदिर में हुआ था।
kanpur news
Kanpur News: जिले के स्वरूप नगर में रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसका पति के दूसरी महिलाओं से भी संबंध है। उसका पति दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के लिए वीडियो उसे भेजता है। इतना ही नहीं वह उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। यहीं नहीं उसके पति ने बेडरूम में कैमरा भी लगा रखा है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
नौ साल पहले हुई थी शादी
विवाहिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि नौ साल पहले उसका विवाह रावतपुर में रहने वाले प्रॉपटी डीलर के साथ नैनीताल में एक मंदिर में हुआ था। विवाहिता के परिजनों को उसके ससुरालवालों ने कहा था कि कानपुर में विवाह करने पर बहुत पैसा खर्च होगा। उन्होंने कहा था नैनीताल में कम खर्च में विवाह हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने मायके वालों से पैसे भी लिये थे।
विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि विवाह होने के कुछ दिन बाद से ही उसका पति और देवर पैसे की मांग करने लगा और मारपीट भी करने लगे थे। महिला ने तहरीर में कहा कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर आता है और फिर उसके साथ अप्राकृति संबंध बनाता था। विवाहिता ने लोक लाज और विवाह बचाने के लिए भय से किसी को भी यह बात नहीं बतायी और चुपचाप पति का अत्याचार सहती रही। लेकिन जब उसे यह पता चला कि बेडरूम में पति ने खुफिया कैमरा लगा रखा है। तो उसने इसका विरोध किया।
तब पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उसे यह भी पता चला कि उसकी पहले एक शादी हो चुकी थी। इस बात को छिपाकर उसके साथ शादी की। साथ ही विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध है। जिसको उसका पति स्वीकार भी करता है। वह जिस महिला से संबंध बनाता है उसका वीडियो शूट कर उसे भेजता था। पति की इन हरकतों से आजिज आ चुकी विवाहिता ने स्वरूप नगर थाने में पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।