×

Kanpur News: बनी सड़क को खोदने पर भड़की महापौर, अधिकारियों को लगाई फटकार

Kanpur News: कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जहां सड़क बनने के बाद खोद दी गई। रिपेयर के नाम पर अधिकारियों ने अधिक बजट पास करा लिया। शिकायत मिलने पर महापौर मौके पर पहुंची और सड़क खोद रही जेसीबी को सीज करा दिया।

Anup Pandey
Published on: 1 Nov 2023 5:54 PM GMT
Mayor Pramila Pandey reprimanded the officials for digging the road built in Kanpur
X

कानपुर में बनी सड़क को खोदने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों को लगाई फटकार: Photo- Newstrack

Kanpur News: कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जहां सड़क बनने के बाद खोद दी गई। रिपेयर के नाम पर अधिकारियों ने अधिक बजट पास करा लिया। शिकायत मिलने पर महापौर मौके पर पहुंची और सड़क खोद रही जेसीबी को सीज करा दिया। कानपुर शहर के अशोक नगर अन्तर्गत 111ए/226 न्यू दुर्गा पार्क, सुख्खा सिंह हलुआई के बगल वाली गली में आर सी सी सड़क की खुदाई हो रही थी। जिस पर वहीं के निवासियों की शिकायत पर महापौर पहुची। आरसीसी सड़क खोदने पर महापौर प्रमिला पांडेय भड़क गईं। निरीक्षण के बाद उन्होनें जोन-4 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी को अपने कार्यालय बुलाया। वहां उनकी फाइल देखने के बाद गुस्से में फाइल फेंक दिया। और कहा नगर निगम में सब गोल माल है। इसका तो भगवान ही मालिक है।

महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आरसीसी रोड कहीं उखड़ी थी, तो उसको रिपेयर किया जा सकता था। अगर रिपेयर किया जाता तो कम पैसा खर्च होता। ये पूरी तरह सरकारी धन की बर्बादी है। जिसने सड़क का बजट बनाया है। वो बजट नई सड़क का है। और जिस सड़क के लिए बजट बनाया गया है। उस सड़क को आपने देखा है। जो आपने बजट पास कर दिया। उस रोड को हजारों की लागत से भी ठीक कराया जा सकता था। जो आपने बिना देखे सड़क खोद दी।

लोगों की समस्याओं से आपको कोई लेना देना नहीं है। मौके पर गए थे। कि ऐसे ही बजट पास कर दिया। किसने कहा था। बजट पास करने को बोलो। जब मीटिंग में कहा था कि दीपावली तक शहर में कोई सड़क नहीं खोदी जाएगी, तो कैसे सड़क खोद दी। इसके अलावा नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को बुलाकर सड़क की खुदाई करवाने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की।

जब्त JCB की कार्रवाई

महापौर अशोक नगर की सड़क का निरीक्षण करने पहुंची थीं। आरसीसी सड़क की खुदाई होती देख उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने अधिकारी से कहा कि आपने किसके कहने पर नई रोड की फाइल बनाई। साथ ही महापौर ने सड़क की खुदाई करने वाली ठेकेदार की जेसीबी का जब्त करवा दी। महापौर ने कहा की नाराजगी का सामना मुझे करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बनी-बनाई सड़क खोदने पर आपत्ति जताई है। लोग कह रहे हैं कि इसीलिए आपको महापौर बनाया था। आपका आदेश भी नहीं मानते आपके अधिकारी।

नगर आयुक्त से भी जताई नाराजगी

महापौर ने जोनल अभियंता के बाद नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को भी अपने कार्यालय में तलब किया।इसकी जांच कराई जाए कि आखिर बनी हुई रोड की खोदाई कर उसे किसने बनाने के आदेश दिए थे। दीपावली तक खोदाई पर रोक के बाद भी आखिर खोदाई क्यों की गई, संबंधित पर कार्रवाई होनी चाहिए। महापौर ने शिव शरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त को बुलाकर सड़क की जॉच कराकर सम्बन्धित दोषी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story