Kanpur: 'कांग्रेस की आंखों पर वोट बैंक की पट्टी'...दर्जन भर नेता BJP में शामिल

UP Politics: भाजपा कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया, 'बड़ी संख्या में कांग्रेस, सपा के प्रदेश स्तरीय व अन्य नेता बीजेपी के सम्पर्क में हैं।

Anup Pandey
Published on: 21 Feb 2024 3:03 PM GMT
Kanpur News
X

दर्जन भर नेता BJP में शामिल (Social Media)

Kanpur News: लोकसभा चुनाव के करीब आते ही विभिन्न पार्टियों में भगदड़ की स्थिति है। इसी कड़ी में बुधवार (21 फरवरी) को कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्जन भर से अधिक इंडी गठबंधन (सपा-कांग्रेस) नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा। लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण की।

कोई पूर्व विधायक तो कोई जिला प्रभारी

आज अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व विधायक सपा नेता राम प्रकाश कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, सपा नेता पूर्व विधायक अंबेश कुमारी जालौन से बसपा लोकसभा प्रत्याशी रहे विजय चौधरी, ललितपुर जिले से सपा के जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव, बृजेंद्र सिंह, कानपुर देहात सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अमर सिंह, उत्तर प्रदेश पंचायती राज कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉक्टर अनुराग शर्मा, बसपा के पूर्व बिहार प्रदेश के प्रभारी जोनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र अहिरवार, कानपुर ग्रामीण से जिला पंचायत सदस्य राजू दिवाकर, आकाश सिंह, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर से राजेश कोरी, ललितपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा, कानपुर देहात से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अनूप कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोगनीपुर आकांक्षा सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चौधरी हरिओम कठेरिया अपने सैकड़ों समर्थको सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले

भाजपा में सम्मिलित नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा, 'कांग्रेस और इसके सहयोगी दल अयोध्या में भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के राष्ट्रीय महत्व को नहीं समझ पाए। जहां पूरा देश इस पावन अवसर को एक त्यौहार की भांति एकजुट होकर भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा भाव से उत्सव मना रहा था। कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल राजनीतिक वजहों से दूरी बनाए रहे। उन्होंने कहा, कांग्रेस की आंखों पर वोट बैंक की काली पट्टी बंधी है। अभी भी किसी राष्ट्रीय विषय पर जनता के साथ खड़ी नहीं दिखती। इतना ही नहीं किसी भी राष्ट्रीय महत्व का विषय है जिससे देश का गौरव मान सम्मान बढ़ता हो उन पर कांग्रेस केवल बाधा उत्पन्न करने का कार्य करती है। यही कारण है कि, आज भारी संख्या में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी की ओर अग्रसर हैं।'

अनूप अवस्थी- जल्द बढ़ेगा कारवां

भाजपा कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी व जॉइनिंग कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि, 'बड़ी संख्या में कांग्रेस, सपा के प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय नेता बीजेपी के सम्पर्क में हैं। बहुत जल्द नेतृत्व के निर्देश मिलते बीजेपी जॉइनिंग करेंगे।' भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी जॉइनिंग कमेटी के सदस्य संदीप ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अजय गिहार आईटी के क्षेत्रीय संयोजक मयंक भट्ट हर्ष द्विवेदी आदि ने सभी शामिल नेताओं का स्वागत किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story