×

Kanpur news: कांशीराम अस्पताल परिसर में मिला महिला का छत विक्षत शव, तो महाराजपुर में मिला युवक का शव,हड़कंप

Kanpur News: रेप के बाद महिला की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया है, वहीं उसका सिर भी गंजा था। और सर के बाल जमीन पर पड़े थे।

Anup Pandey
Published on: 15 Jun 2024 8:48 AM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र कांशीराम अस्पताल परिसर के कैंपस में बने सीएमओ ऑफिस के पीछे झाड़ियों में महिला का छत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां मौक़े पर पुलिस पहुंची। और आस पास छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा।वहीं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखें जा रहें है।

पहली घटना- हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जलाया

आशंका जताई जा रही हैं कि रेप के बाद महिला की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया है। वहीं उसका सिर भी गंजा था। और सर के बाल जमीन पर पड़े थे। शवदो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा हैं। सूचना होते ही अस्पताल परिसर के डॉक्टर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आस पास पूछताछ की। और शिनाख्त के प्रयास किए। और अस्पताल परिसर के कैमरे भी देख रही है।

दुसरी घटना- कई दिन पुराना अज्ञात युवक का मिला शव

महाराजपुर क्षेत्र में कई दिन पुराना शव आसपास के लोगों ने पड़ा देखा।महाराजपुर कस्बा व भदासा गांव के पास झाड़ियों से दुर्गंध आई, तो लोगों ने झांक कर देखा,जहां एक अज्ञात युवक का कई दिन पुराना शव पड़ा था। जिसकी उम्र 35 वर्ष लग रही थी।झाड़ियों में शव पड़ा होने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को झाड़ियों से बाहर निकालवाया। जिसके बाद ग्राम प्रधान को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक काला व सफेद कलर का हाफ पैंट व काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है।शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story