Kanpur News: मुस्लिम युवती ने ओढ़ा भगवा, सीएम दरबार में की छेड़छाड़ की शिकायत, हाजी ने घर से किया बेदखल

Kanpur News: कानपुर में पुलिस प्रशासन से न्याय न मिलने पर एक मुस्लिम समाज की युवती मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंच गई। जिस पर परिवार के लोगों को गवारा नहीं हुआ।

Anup Pandey
Published on: 24 Dec 2023 12:27 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर में एक वर्ग के लोग अपनी ही समाज के लोगों से परेशान होकर अब भगवा ओढ़ सीएम और पुलिस से न्याय की मदद मांग रहे है। ऐसा ही कुछ मामला कानपुर में आया है। जहां एक मुस्लिम समाज की युवती अपने भाई और हाजी से परेशान है। कानपुर में पुलिस प्रशासन से न्याय न मिलने पर एक मुस्लिम समाज की युवती मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंच गई। जिस पर परिवार के लोगों को गवारा नहीं हुआ।

जनता दरबार में देख ओढ़ लिया भगवा

सीएम के जनता दरबार में जानें के बाद युवती अब भगवा दुपट्टा ओढ़कर न्याय की गुहार लगा रही है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने आयी युवती ने कहा कि उनके साथ शहरकाजी अब्दुल कुद्दुस ने अभद्रता की और मारने के लिए डंडा भी उठा दिया था। वहीं परिवार के लोग भी हमको निकालने की धमकी दे रहे है। मुकदमें को खत्म करने की बात कह रहे है।

मूलगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती को क्षेत्र के दबंगों की छेड़छाड़ व छींटाकशी से परेशान होकर वर्ष 2022 अप्रैल को मुख्यमंत्री के जनता दरबार शिकायत लेकर पहुंची थी जिसके बाद से शहर काजी ने उनके घर से बेदखल करवा दिया। और खाना पीना भी बंद करा दिया इतना ही नहीं, इस्लाम से भी बेदखल करने को कह दिया। पीड़िता का कहना है कि अब देवर छेड़छाड़ व छींटाकशी करते हैं। योगी के रंग में रंग गयी है साध्वी बन गयी है। जब तक भाजपा सरकार है तब तक बची हो कोई और की सरकार आएगी तब तुमको देखते हैं। ये मेरा समाज आतंकवादी का रुप है।

पीड़िता ने बताया कि शहरकाजी के शिकायत के लिए उन्होंने दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी से फोन पर शिकायत करी तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे शहर का मामला है। इसमें वह कोई मदद नहीं कर सकतें हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story