Kanpur News: गर्मी और बीमारी से शहर में हुई क़रीब दो दर्जन मौतें, मचा हाहाकार

Kanpur News: अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए इन्हें 72 घंटों के लिए रखना है। और जहां चार ही डीप फ्रीजर है। ऐसे में सड़ांध से यहां आने वालों को बुरा हाल है।

Anup Pandey
Published on: 31 May 2024 5:02 AM GMT
Nautapa 2024
X

Nautapa 2024   (photo: social media )

Kanpur News: नौतपा चालू होने के बाद जिले में बीते दिनों से अलग अलग स्थानों पर पुलिस को शव मिले।गर्मी और बीमारियों के कहर से अलग-अलग स्थानों पर 22 शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहां 17 की शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव रखने को पोस्टमार्टम हाउस में जगह तक नहीं बची। अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए इन्हें 72 घंटों के लिए रखना है। और जहां चार ही डीप फ्रीजर है। ऐसे में सड़ांध से यहां आने वालों को बुरा हाल है।

अलग अलग स्थानों पर देर रात तक मिले 22 शव

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर कुल 22 शव बरामद हुए। हरबंश मोहाल में 52 वर्षीय व 57 वर्षीय, रेलबाजार में 45 वर्षीय के साथ ही चकेरी, गोविंद नगर में 38 वर्षीय युवक,फजलगंज, नजीराबाद, कोहना, जूही, बिठूर, मूलगंज, महाराजपुर, दबौली और सचेंडी आदि थाना क्षेत्रों में कुल 17 शव बरामद हुए हैं।

बस अड्डे पर मिला शव

गुजैनी ए ब्लाक निवासी 45 वर्षीय वैष्णो प्रसाद साहनी का शव रतन लाल नगर में गुरुवार शाम मिला।कोहना के मन्नीपुरवा निवासी 45 वर्षीय अजय एक लेदर फैक्ट्री में काम करते थे। देर शाम वह घर लौटे तो बहू दीपा ने उन्हें पानी दिया। जहां आराम के दौरान मौत हो गई। उनकी नाक से खून निकल रहा था। बाबूपुरवा निवासी संतोष दिवाकर का शव शराब ठेके नौबस्ता के सामने मिला।संतोष अपने भांजे मछरिया राजीव विहार निवासी दीपू दीवाकर के घर पर रहता था। वह शराब का लती था। नौबस्ता बसंत बिहार झोपड़ी में रहने वाले दिलीप का शव झोपड़ी के बाहर मिला।विराट नगर स्थित पीएनबी बैंक के पास भी एक शव मिला। नौबस्ता पुलिस ने उसकी पहचान गुजैनी रविदासपुरम निवासी 58 वर्षीय संतोष के रूप में की है।झकरकटी बस अड्डे पर देर रात लखनऊ से आई फजलगंज डिपो बस में आजाद नगर नवाबगंज निवासी अनिल कुमार कर शव मिला। और बीते दिन ट्रेनिंग कर बस से सफर करके आए दरोगा का शव झकरकटी बस अड्डे पहुंची बस में मिला था। जहां हिट वेब के कारण मौत हुई थी। और किदवई नगर के पास व्यक्ति का शव मिला।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story