Kanpur: नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी

Kanpur: महाराजपुर थाना क्षेत्र में दो माह पहले ससुराल से लौट कर मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची।

Anup Pandey
Published on: 9 Jun 2024 8:51 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में दो माह पहले ससुराल से लौट कर मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्यवाही करने की बात पुलिस कर रहीं है।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

महाराजपुर कस्बा निवासी दुलीचंद कुशवाहा ने बताया कि बेटी आरती कुशवाहा (19) वर्षीय की शादी एक वर्ष पूर्व नरवल के भोगीपुर पाली गांव के रहने वाले शिवपूजन कुशवाहा पुत्र श्री कृष्णा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक ससुराल में सब ठीक था। कुछ दिनों बाद पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में विवाद होने लगा। अभी दो माह पूर्व पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसकी सूचना बेटी ने घर वालों को दी थी। लेकिन छोटा सा विवाद इतना बड़ा घाव दे जायेगा। ये पता नहीं था।

मायके चली आई बेटी

पति से झगडे के बाद बेटी ने वाद विवाद का कारण बता मायके चली आई थी। वहीं पति के साथ जीवन की डोर को डगमगाते देख वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।आज आरती का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। जहां शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों की चीख सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की सही वजह की जानकारी नहीं हो पा रही है। यह जांच का विषय है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। अगर मायके पक्ष के लोग कोई तहरीर देते हैं। तो कार्रवाई की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story