Kanpur News: भतीजी ने चाचा संग रचाई शादी, बोली-कोई कुछ भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता..

Kanpur News: जिले के घाटमपुर क्षेत्र में चाचा भतीजी को एक दूसरे से प्यार हो गया। काफी लंबे समय से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे।

Anup Pandey
Published on: 14 Jan 2024 8:26 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में भतीजी ने चाचा संग रचाई शादी (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के घाटमपुर क्षेत्र में चाचा भतीजी को एक दूसरे से प्यार हो गया। काफी लंबे समय से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। वहीं कानपुर आर्य समाज मंदिर में भतीजी ने पारिवारिक चाचा के साथ शादी कर ली। वहीं पिता की शिकायत पर बेटी थाने पहुंची और बोली-कोई कुछ भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। पिता ने इस मामले में तीन दिन पहले मुकदमा लिखवाया था।

थाना दिवस में बोली भतीजी

बीएससी की छात्रा प्रेमी चाचा के साथ घाटमपुर थाने में पिता की शिकायत पर पहुंचीं थी। पुलिस ने जब शादी की जानकारी की तो उसने पुलिस को बताया कि वह बालिग हैं। कानपुर में अपने परिवार में लगने वाले चाचा के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। बोली कोई कुछ भी कहे मुझे कोई फर्क नही पड़ता है। हम दोनों ने अपने मन से शादी रचाई है। इतना सुन आसपास बैठे परिवारिक लोग दंग रह गए। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते है और हमें समाज क्या कहेगा। इसकी चिंता हम नहीं करते है।

युवक लगता है युवती का पारिवारिक चाचा

घाटमपुर एक गांव में रहने वाले पिता ने रतनपुर गांव निवासी आकाश के ऊपर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज़ कराया था और आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज़ होने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देने पहुंचीं जहां पर कोई नहीं मिला। इसके पिता के द्वारा बताए गए नंबर को पुलिस ने रडार में लिया। तो उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली। जहां शनिवार को थाना दिवस के बाद पुलिस को तलाश में जाना था। लेकिन आयोजित थाना दिवस में भतीजी चाचा के साथ पहुंच गई। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को बताया उसने पारिवारिक चाचा लगने वाले आकाश के साथ शादी कर ली है। यह शादी हम दोनों ने आर्य समाज से की है। वहीं आर्य समाज मंदिर से मिले सर्टिफिकेट भी पुलिस को दिखाए।

मैंने जिससे प्यार किया उससे शादी की है

भतीजी बोली ने उसने अपने प्यार से शादी कर ली। दुनिया में कोई कुछ भी कहे उसे कुछ फर्क नही पड़ता है। वह अपने प्यार के साथ हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर लेंगी। समाज में लोग क्या कहेंगे इसका फर्क हमें नहीं है। वहीं घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बयान दर्ज करने के साथ उसे मेडिकल के लिए भेजा है। कागजी कार्यवाही के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story