TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kanpur News: आहट होने पर हल्ला मचाते पकड़ने दौड़ी किशोरी, चोरों ने चला दी गोली, घायल है बहादुर बेटी

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र में चोर एक घर में चोरी करने के इरादे से घुस गए। जहां आहट होने पर घर में लोग जाग गए। तो चोरों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। गोली चलने पर किशोरी के पैर में गोली लग गई

Anup Pandey
Published on: 28 Sep 2024 2:45 PM GMT
Kanpur News (Pic- Newstrack)
X

Kanpur News (Pic- Newstrack)

Kanpur News: कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में चोर एक घर में चोरी करने के इरादे से घुस गए। जहां आहट होने पर घर में लोग जाग गए। तो चोरों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। गोली चलने पर किशोरी के पैर में गोली लग गई, जिससे किशोरी घायल हो गई। जहां उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को उठाया है। वहीं पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के विरैचामऊ गांव के रहने वाले अजय शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ साले की तेरहवी संस्कार में शामिल होने झींझक गए थे। वहीं घर की देखभाल के लिए अपने बच्चों में बड़ी बेटी दीपांशी, छोटी बेटी सुधि, बेटा आकाश को छोड़ गए थे। वहीं शाम को उनके चाचा बृज किशोर शर्मा का बेटा दीपक व उसके मामा का लड़का प्रदीप भी लेटने के लिए आ गया था। सभी लोग भोजन करने के बाद विश्राम को अपने अपने कमरे में चले गए थे। तभी देर रात पंचायत घर से होते हुए कुछ चोर उनके घर चोरी करने के लिए घुस गए। चोरों के घुसते ही उनके पैरों की आवाज सुनकर उनकी बेटी सुधि जाग गई और शोर मचा दिया जैसे ही वह चोर को पकड़ने के लिए दौड़ी तो चोर ने उसके ऊपर फायर कर दिया।

दोनों पैरों में लग गई गोली

गोली किशोरी सुधि के एक पैर को पार करते हुए दूसरे पैर में जा लगी और चोर मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुन आस पास के ग्रामीण बाहर निकल आए और शोर सुन अजय शर्मा के घर पहुंच गए। बेटी को लहूलुहान हालत में देख पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत में सुधार है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story