×

Kanpur News: छोटे छोटे पत्थरों में बना दी मोदी योगी की जीवनी, हर्षिता के टेलेंट को दुनिया कर रही सलाम

Kanpur News: हर्षिता सिर्फ पोर्ट्रेट ही नहीं बल्कि छोटे छोटे पत्थरों में उकेर कर रख देती हैं।वह देश की पहली ऐसी स्टोन आर्टिस्ट है।जो छोटे पत्थरों में लोगों की पोर्ट्रेट बनाकर उनकी जीवनी तक प्रदर्शित कर देती हैं।

Anup Pandey
Published on: 30 Sep 2023 9:43 AM GMT
Kanpur artist Harshita
X

Kanpur artist Harshita  (photo: social media )

Kanpur News: भारत देश के कलाकारों को पूरे दुनिया में जाना जाता है। कई ऐसी आर्ट फॉर्म हैं, जो पूरी दुनिया में बेहद खास है। ऐसा एक फॉर्म है, स्टोन आर्ट यूं। वैसे स्टोन आर्ट बड़े पत्थरों में की जाती है और बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स तस्वीर उस पर बनाई जाती हैं। लेकिन कानपुर की रहने वाली स्टोन आर्टिस्ट हर्षिता छोटे-छोटे पत्थरों में लोगों की पोर्ट्रेट बना देती हैं।

छोटे पत्थरों में उकेर देती हैं जीवनी

हर्षिता सिर्फ पोर्ट्रेट ही नहीं बल्कि छोटे छोटे पत्थरों में उकेर कर रख देती हैं।वह देश की पहली ऐसी स्टोन आर्टिस्ट है।जो छोटे पत्थरों में लोगों की पोर्ट्रेट बनाकर उनकी जीवनी तक प्रदर्शित कर देती हैं। देश विदेश के महान हस्तियों की तस्वीर छोटे छोटे पत्थरों में बना दी है।


कुछ इस तरह शुरू हुआ हर्षिता का यह सफर

कानपुर पनकी में रहने वाली हर्षिता ने बताया कि शुरुआती दौर से साइंस स्ट्रीम की छात्रा रही है। और घर में ट्यूशंस पढ़ाती थी।एक बच्चा जिसे स्कूल से मिले प्रोजेक्ट वर्क को लेकर आया था।जिसमें उन्हें अनयूज़्ड चीजों से कोई प्रोजेक्ट बनाना था जिसके बाद उन्होंने स्टोन पर अपनी आर्ट परफॉर्म की और एक पेंटिंग बनाई जिसके बाद लगातार वह छोटे पत्थरों पर पेंटिंग बनाने लगी। धीमे-धीमे पेंटिंग से लोगों की पोर्ट्रेट उसमें बनाने लगी।और फिर उसका इंटरेस्ट स्टोन आर्ट की तरफ बढ़ने लगा। और उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में दाखिला लेकर अपनी स्टोन आर्ट को और बढ़ने लगी उन्होंने छोटे पत्थरों में कई ऐसी आर्ट गैलरी बनाई जो लोगों को बहुत पसंद आने लगी।


पत्थरों में उतार दी मोदी योगी की जीवनी

हर्षिता ने कई प्रतिष्ठित लोगों व देश विदेश की हस्तियों की जीवनियों को भी इन छोटे-छोटे पत्थरों में बनाया है। जिसमें सबसे खास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी है।जिसे हर्षिता ने 101 पत्थरों में बनाया है।इसमें नरेंद्र मोदी के जन्म से लेकर अब तक के उनके सफर को इन 101 पत्थरों में दिखाया गया है। फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवनी भी बनाई है।इतना ही नहीं मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की भी जीवनी को पत्थरों में दिखाया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश और दुनिया के कई मशहूर और प्रतिष्ठित लोगों की जीवनी और पोर्ट्रेट उन्होंने बनाए हैं। इस टैलेंट को देश नहीं बल्कि दुनिया ने सलाम किया है


युवा उद्यमी बनने का है सपना

हर्षिता का सपना है कि वह अपने इस आर्ट को एक स्टार्टअप के फॉर्म में तब्दील करें। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अब अपनी आर्ट का व्यवसायीकरण भी कर रही है। वह सोशल मीडिया पर कंपनी और लोगों के ऑर्डर ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस आर्ट को एक स्टार्टअप के फॉर्म में कंपनी के रूप में तब्दील कर अब आगे एक युवा उद्यमी बनने का उनका सपना है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story