Kanpur: गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस घाटों पर मुस्तैद, नहर-नदी का किया निरीक्षण

Kanpur: गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस घाटों पर मुस्तैद दिखाई दे रहीं है। वहीं अधिकारी भी घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसको लेकर नहर, नदी के घाटों का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Anup Pandey
Published on: 12 Sep 2024 10:00 AM GMT
kanpur news
X

गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस घाटों पर मुस्तैद (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: शहर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस घाटों पर मुस्तैद दिखाई दे रहीं है। वहीं अधिकारी भी घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसको लेकर गुरूवार को भी नहर, नदी के घाटों का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। घाट आ रहे लोगों को नहर नदी के अंदर जानें को मना किया। वहीं शहर में कृत्रिम तालाब बनाएं गए हैं। जहां लोग विसर्जन कर रहे हैं।

सात सितंबर को हुई थी गणेश स्थापना

सात सितंबर को शहर में रहने वालों परिवार, सामाजिक संगठनों ने घर, पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापना की थी। बड़ी धूम धाम से गणेश जी को विराजमान किया था। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन के लिए लोगों को जागरूक किया। तो वहीं अब विसर्जन का दिन पास में आ गया है। जिसको लेकर पुलिस सड़कों पर आ गई है। विसर्जन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। जिसको लेकर पुलिस ने एक बैठक भी की है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया निरक्षण

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल महेश कुमार द्वारा आगामी गणेश मूर्ति विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए परमट व गंगा बैराज स्थित घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया और सर्व-संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की जा सके।

नौ वर्ष पहले डूबे थे आठ लोग

चकेरी थाना अंतर्गत सिद्धनाथ घाट पर नौ वर्ष पहले भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने गए आठ लोग गंगा नदी में डूब गए थे। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया था। जबकि चार की डेड बॉडी मिली थी।गंगा में डूबने वालो में राजेश अग्रवाल, संतोष, गुड्डू, अंशु, यश, डिंपी, मोनू और संजय शामिल थे।हादसे में मृत आश्रितों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया गया था। वहीं सितंबर 2022 में बिल्हौर के नानामऊ क्षेत्र के बोहनार गांव स्थित गंगा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहराई में जाने से छह युवक गंगा में डूब गए थे। किसी तरह पांच युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया था। जबकि एक युवक लापता हो गया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story