सिपाही के इस कार्य से खाकी की छवि सुधरी, ट्रेन में छूटा बैग महिला को लौटाया

Kanpur News: ब्रजेश कुमार सिंह बिधनू थाने में डाक मुंशी पद पर कार्यरत हैं। जो बीते दिनों विभाग से छुट्टी लेकर तीन दिनों के लिए घर प्रयागराज गए हुए थे।

Anup Pandey
Published on: 8 July 2024 8:11 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में सिपाही ने ट्रेन में छूटा बैग महिला को लौटाया (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: कमिश्नरेट के बिधनू थाने में डाक मुंशी के पद पर तैनात कांस्टेबल ब्रजेश कुमार सिंह विभाग से बीते तीन दिनों की छुट्टी पर अपने घर प्रयागराज गए हुए थे। जहां ड्यूटी पर लौटते समय ट्रेन में एक बैग मिला। जो बैग एक महिला का था। जिसे सूचना देने के बाद आज लौटा दिया। महिला को बैग मिलते ही उसके चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई।

डाक मुंशी पद पर कार्यरत ब्रजेश

ब्रजेश कुमार सिंह बिधनू थाने में डाक मुंशी पद पर कार्यरत हैं। जो बीते दिनों विभाग से छुट्टी लेकर तीन दिनों के लिए घर प्रयागराज गए हुए थे। सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बीते रविवार को जब वह कालिंद्री एक्सप्रेस से वापस कानपुर आ रहे थे। तभी उन्हें अपनी सीट के पास ट्रेन में एक बैग मिला। जिसमें 50 हजार की एक एफडी ,दो पासबुक, दो आधार कार्ड ,दो जोड़ी चांदी की बिछिया एवं ₹1500 रखे हुए थे।

कन्नौज निवासी महिला का निकला बैग

ब्रजेश कुमार सिंह ने अथक प्रयास करते हुए संपर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि वह बैग कन्नौज निवासी संतोष दीक्षित की पत्नी किरण दीक्षित का है। जहां पुलिस विभाग द्वारा फोन कर थाने पर अपना बैग प्राप्त करने को कहा गया। बिधनू थाने बुलाते हुए बैग उनको सौंप दिया।बैग में रखा हुआ सामान पाकर किरण के खुशी के आंसू छलक पड़े।

महिला बोली धन्यवाद

पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए प्रशंसा करने के साथ ही कांस्टेबल ब्रजेश कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। किरण ने कहा हम तो उम्मीद ही छोड़ चुके थे। कि मेरा बैग हमको वापस मिलेगा। लेकिन यूपी पुलिस के साथी भाईयों ने मेरा मिला बैग वापस दिया। जो कुछ भी था। सब वैसा ही मिला। नहीं तो आज के जमाने में छूटा हुआ सामान मिलना मुश्किल है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story