×

Kanpur News: दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में मिला, देखने को वालों की लगी भीड़

Kanpur News: कानपुर शहर से कुछ दूरी पर ग्रामीण इलाके में एक घायल उल्लू मिलने की सूचना पर भीड़ लग गई। महाराजपुर उचटी गांव में एक विशेष प्रजाति का उल्लू अचानक गांव के एक घर में जा पहुंचा। इस सफेद रंग के उल्लू का वजन लगभग एक किलो है। इस उल्लू को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

Anup Pandey
Published on: 8 Jan 2024 10:14 AM GMT
Rare species of owl found injured, crowd gathered to see it
X

 दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में मिला, देखने को वालों की लगी भीड़: Photo- Newstrack

Kanpur News: कानपुर शहर से कुछ दूरी पर ग्रामीण इलाके में एक घायल उल्लू मिलने की सूचना पर भीड़ लग गई। महाराजपुर उचटी गांव में एक विशेष प्रजाति का उल्लू अचानक गांव के एक घर में जा पहुंचा। इस सफेद रंग के उल्लू का वजन लगभग एक किलो है। इस उल्लू को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। वन विभाग को इस विशेष प्रजाति के उल्लू के मिलने की जानकारी दी।

उचटी गांव का मामला

उचटी गांव में रहने वाले सरनदीप सिंह अपने घर के बाहर बैठ धूप ले रहे थे। उसी समय एक अजीबोगरीब पक्षी उनके चबूतरे पर आ गया। जिसे पक्षियों का समूह परेशान कर रहा था। युवक के अनुसार पक्षियों से खुद को बचाने के लिए उल्लू इधर आ गया। किसान सरनदीप सिंह ने बताया की सामान्यता उल्लू छोटे और काले भूरे रंग के होते हैं। लेकिन इस उल्लू का रंग सबसे अलग और वजनीला है। वहीं घायल उल्लू की सेवा करते देख आस पास के ग्रामीण आ गए, ग्रामीणों की सूचना से घर के बाहर उल्लू देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं गांव के एक युवक ने वन विभाग के अधिकारियों को विशेष प्रजाति के उल्लू के मिलने की जानकारी दी।

वन विभाग डिप्टी रेंजर अनिल सिंह तोमर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर विशेष प्रजाति के पक्षी को वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। घायल पक्षी उल्लू का इलाज कर जिला वन विभाग को भेज दिया जाएगा। और बताया कि यह पक्षी दिन में कम दिखने के कारण भटक जाते है। और झुंड पक्षियों के समूहों का शिकार हो घायल हो जाते है।

गोविन्द नगर में मिला था एक प्रजाती का पक्षी

गोविन्द नगर बी ब्लॉक के रहने वाले प्रभाकर पांडेय घर के बाहर पंछियों को दाना देते समय पंछियों के पास एक पंछी पड़ा था। जिसको कुत्ते परेशान कर रहे थे। कुत्तों को भगाने के बाद उस पंछी को देखने लगे। पंछी उड़ नहीं पा रहा था। पंछी कौन सा है, उन्हें नहीं पता, प्रभाकर ने मिले पंछी की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद उस पक्षी को वन विभाग की टीम ले गई थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story