×

Kanpur News: गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद निकली भव्य झांकियां, अयोध्या के राम लला की झलक

Kanpur News: शहर के विभिन्न कालेजों द्वारा छात्र छात्राओं ने झाँकी निकाली। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ,संस्थानों द्वारा स्टाल लगाकर विभाग संस्थान की विशेषताओं बताई गई।

Anup Pandey
Published on: 26 Jan 2024 6:39 AM GMT
Republic Day 2024
X

Republic Day 2024   (photo: social media)

Kanpur News: गणतंत्र दिवस के दिन कानपुर विश्व विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद भव्य झांकियां निकाली गई। जिसमें कानपुर के अनेकों कॉलेजों ने इस भव्य झाकियों में हिस्सा लिया। वहीं सबसे श्रेष्ठ झाकियों को इनाम देकर पुष्कृत किया गया।

ध्वजारोहण कुलपति विनय कुमार पाठक द्वारा किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन परिसर में सम्मान विशिष्ट उपलब्धियों से किया गया। जिसके बाद विश्वविद्यालय की एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस ने रैली निकाली गई।वहीं शहर के विभिन्न कालेजों द्वारा छात्र छात्राओं ने झाँकी निकाली। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ,संस्थानों द्वारा स्टाल लगाकर विभाग संस्थान की विशेषताओं बताई गई। ये पुरा कार्यक्रम प्रशासनिक भवन परिसर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुआ।प्रशासनिक भवन से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार तक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार तक झाकियां निकली। जिसमें श्रेष्ठ झांकी को प्रथम पुरस्कार, 11,000,द्वितीय पुरस्कार 8,000,तृतीय पुरस्कार 5,000 दिया गया।देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में दी गई।


झांकी में दिखा अयोध्या का रामलला मंदिर

प्रशासनिक भवन से जब झाकियां निकली चालू हुई तो वहां खड़ी भीड़ झाकियां देख रही थी। तभी झाकियों में अयोध्या रामलला मंदिर की झांकी जैसे निकली तो जय श्री राम के जयकारे लगने लगे। वहीं सियांचीन की झांकी देख सब दंग रह गए। और कहने लगें इस ऐसी सर्दी में हम लोग घर के अंदर रहते है और सियाचीन में बर्फ जैसी स्थिती में मेरे फौजी भाई देश की रक्षा कर रहे है। सलाम है। मेरे देश के जवानों को।


झाकियों में दिखा सब देशों का जिक्र

झाकियों में सब देशों का जिक्र हुआ। और सभी भाषाओं को भी पोस्टर के द्वारा दर्शाया गया। वहीं सियाचीन बॉर्डर, डॉक्टरों द्वारा मरीज का इलाज, वैज्ञानिक विधि, राम मंदिर और अन्य झाकियों को छात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story