Kanpur Road Accident: 30 यात्रियों से भरी बस पलटी, छह की हालत गंभीर

Kanpur Road Accident: सिमरन एक्सप्रेस के नाम से एक बस जो नई दिल्ली से बिहार जा रही थी। चकेरी तथा नौबस्ता के बीच प्रताप होटल के आगे जाते समय डिसबैलेंस होकर हाईवे के ऊपर पलट गई।

Anup Pandey
Published on: 5 April 2024 7:36 AM GMT
Kanpur Road Accident
X

Kanpur Road Accident (Newstrack)

Kanpur Road Accident: कानपुर शहर में इस समय रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। अप्रैल महीने में तेज रफ्तार बस की दूसरी घटना है। आज यानि शुक्रवार को नौबस्ता में सवारियों से भरी बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने पर बैठी सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। हाईवे से जा रहे वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। वहीं लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से बस को किनारे लगवाकर यातायात करीब तीन घंटे बाद सुचारू रूप से शुरू कराया।

बिहार जा रही थी बस

सिमरन एक्सप्रेस के नाम से एक बस जो नई दिल्ली से बिहार जा रही थी। चकेरी तथा नौबस्ता के बीच प्रताप होटल के आगे जाते समय डिसबैलेंस होकर हाईवे के ऊपर पलट गई। जिसमें 30 सवारियां करीब थी। एक छोटा बच्चा 3 वर्ष का बैठा था। बस पलटने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। कुछ सवारियों के हाथ व पैर में चोट आई है।और 6 से 7 सवारियों को गंभीर चोट आई है। वहीं, कुछ बैठी सवारी सुरक्षित बताई जा रही हैं। बस में बैठे बच्चे और घायल सवारियों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए नौबस्ता के एक अस्पताल में भेजा गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

क्रेन मंगा बस कराई किनारे

घटना के बाद हाईवे की एक पट्टी जाम हो गई। जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। वहीं पुलिस ने क्रेन को सूचना दी। सूचना मिलने के एक घंटे बाद क्रेन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बस को किनारे करवाया गया। बस के शीशे टूट जाने से सड़क पर फैल गए। क्रेन की मदद से रास्ता साफ कराकर फिर यातायात को सुचारू रूप से चलाया गया।

बस की टक्कर से हुई थी तीन युवकों की मौत

बीते दिनों घाटमपुर थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी बस घाटमपुर से कानपुर जा रही थी। रोडवेज बस घाटमपुर पतारा स्टेशन रोड के पास पहुंची थी। जहां बस अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। वहीं, बस की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत मौके पर हो गई थी। वहीं, बस में बैठी सवारी घायल हो गई थी। जहां घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। इस घटना से यातायात आठ घंटे प्रभावित रहा था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story