×

Kanpur news: टप्पेबाजों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, 4 लाख का उड़ाया माल

Kanpur news: रामादेवी के पास स्थित मार्केट में दो टप्पेबाजों ने दिन दहाड़े एक ज्वैलर्स को अपना शिकार बना लिया। करीब चार लाख का चूना लगा फरार हो गए।

Anup Pandey
Published on: 23 March 2024 12:54 PM GMT
Kanpur News
X

सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिस अधिकारी source: Newstrack 

Kanpur news: कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी के पास स्थित मार्केट में दो टप्पेबाजों ने दिन दहाड़े एक ज्वैलर्स को अपना शिकार बना लिया। करीब चार लाख का चूना लगा फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर को फोन लगाया तो उनके पीआरओ को घटना की जानकारी दी। फिर इसके बाद चकेरी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची।

चार लाख का माल ले गए टप्पेबाज

अहिरवा निवासी महेश वर्मा की रामादेवी स्थित नीलकंठ बाजार में महेश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। इनकी इस दुकान में पिता देव दत्त वर्मा व भाई सुरेश वर्मा बैठते है। महेश ने बताया कि आज दोपहर में भाई सुरेश बाजार चले गए थे। वहीं कुछ समय के लिए बुजुर्ग पिता बैठे थे। तभी दो टप्पेबाज इनकी दुकान में आ गए और खरीददारी के दौरान कुछ ही मिनट में बुजुर्ग के साथ गोलमाल कर करीब चार लाख का माल लेकर फरार हो गए। जब बुजुर्ग पिता ने डब्बों में माल देखा तो माल कम था। लेकिन जब तक शोर मचाये तब तक टप्पेबाज फरार हो चुके थे। मगर यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

महेश आदर्श व्यापार मंडल के है अध्यक्ष

महेश वर्मा आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष है। महेश का आरोप है कि चकेरी पुलिस को फोन करने पर फोन नहीं उठा। तो उसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को फ़ोन मिला दिया। जिस पर पीआरओ से बात हुई। पीआरओ को पूरी घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद चकेरी पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द इस घटना का खुलासा किया जायेगा।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story