Kanpur News: महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का हंगामा, गले में मिर्च-नींबू की माला पहन किया प्रदर्शन

Kanpur News: लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम से परेशान होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किदवई नगर मार्बल मार्केट में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मिर्च नींबू की माला गले में पहन विरोध प्रदर्शन किया।

Anup Panday
Published on: 16 July 2023 5:05 PM GMT
Kanpur News: महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का हंगामा, गले में मिर्च-नींबू की माला पहन किया प्रदर्शन
X
सपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ गले में मिर्च-नींबू की माला पहन किया प्रदर्शन: Photo- Newstrack

Kanpur News: लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम से परेशान होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किदवई नगर मार्बल मार्केट में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मिर्च नींबू की माला गले में पहन विरोध प्रदर्शन किया, वहीं पुलिस को सूचना होने पर मौके पर पहुंच रोकने का प्रयास किया, जहां पुलिस से भी सपा कार्यकर्ताओं की तू-तू मैं-मैं हो गई।

मिर्ची नीबू और तरोई का माला पहन महंगाई के खिलाफ जताया आक्रोश

प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा जब से भाजपा आई है महंगाई बढ़ती ही जा रही है। आम आदमी खाने को मोहताज हो रहा है, महंगाई पर कोई रोक नहीं लगा रही है, केन्द्र सरकार ने पहले से ही नोट बंदी करके आम जनमानस की कमर तोड़ दी थी। फिर महंगाई से कमर तोड़ रही है, महंगाई बढ़ने के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

धारा 144 लागू होने के चलते पुलिस ने प्रदर्शन को रोका

पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में धारा 144 लागू कर दी गई थी। सपा के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन करके आगे बढ़ रहे सपाईयों को रोक दिया, जिस पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की की। काफी देर बाद सपाईयों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।

सपा नगर अध्यक्ष ने सभी चौराहों पर प्रदर्शन करने का किया ऐलान

किदवई नगर मार्बल मार्केट के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुलिस हम लोगों को कहा-कहा रोकेगी। हम लोग पूरे शहर के चौराहे में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, वहीं बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महिला कार्यकर्ता बोली की ट्रिपल इंजन की सरकार ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। रोड पर फेरी लगा रहे सब्जी वाले भी सब्जी खरीद कर नहीं बेच पा रहे है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद, अर्पित त्रिवेदी (पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा), दीपक खोटे (नि.नगर अध्यक्ष लोहियावाहिनी), बंटी सेंगर, जावेद जमील, कुलदीप यादव, मिंटू यादव, अरमान खान, एहसान खान, सुलेखा यादव, रमेश यादव, एखलाक मिर्ज़ा, रिंकू केसरवानी आदि शामिल रहें।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story