×

Kanpur: गंगा घाट पर मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, देखने वालों की लगी भीड़...हफ्ते भर में कई बार दिखा

Kanpur News: घाट पर आए लोगों ने बताया कि, एक सप्ताह के भीतर शहर के अन्य घाटों पर मगरमच्छ देखा गया है। जहां अब स्नान करने वालों को खतरा लग रहा है।

Anup Pandey
Published on: 30 Jan 2024 10:10 AM GMT
Kanpur News
X

कानपुर गंगा घाट पर दिखा मगरमच्छ (Social Media)

Kanpur News: कानपुर शहर में एक हफ्ते के भीतर गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ देखने को मिला है। कानपुर के भैरव घाट पर मंगलवार (30 जनवरी) को मगरमच्छ देखने को मिला। अचानक मगरमच्छ देख भगदड़ मच गई। शोर सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई।

भैरव घाट पर दिखा मगरमच्छ

भैरव घाट (Bhairav Ghat) पर गंगा स्नान करने के लिए रोज हजारों की भीड़ आती है। जहां आज भी लोग स्नान करने को आए थे। जैसे ही एक युवक गंगा जल अपने ऊपर डालने को आगे बढ़ा तो जीने के पास मगरमच्छ देख डर गया। उसकी चीख निकल पड़ी। कुछ लोग शोर सुन आ गए। सामने मगरमच्छ देख सभी भयभीत हो गए। वहीं, पास खड़े एक दो युवकों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भैरव घाट पर होता है दाह संस्कार

कोहना थाना क्षेत्र स्थित भैरव घाट पर दाह संस्कार भी होता है। जहां दाह संस्कार के बाद लोग शुद्ध होने के लिए घाट पर जल छिड़कने जाते हैं। आज फिर वहीं लोग आए हुए थे। जहां जल छिड़कने के लिए जीने के पास गंगा जल के लिए आगे बढ़े। तभी अचानक मगरमच्छ आ गया। उसे देख सभी भाग पड़े। शोर सुन आसपास के लोग जुट गए। कुछ देर बाद मगरमच्छ चला गया। लेकिन, अब उसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, newstrack उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लोग बोले गंगा में स्नान पर खतरा

घाट पर आए लोगों ने बताया कि, एक सप्ताह के भीतर शहर के अन्य घाटों पर मगरमच्छ देखा गया है। जहां अब स्नान करने वालों को खतरा लग रहा है। वहीं, आए दिन शहर की घाटों पर दाह संस्कार भी होता है। जहां दाह संस्कार के बाद लोग गंगा स्नान करने जाते हैं, लेकिन अब खतरा दिखाई दे रहा है।

रानी घाट में दिखा था मगरमच्छ

रानी घाट के गंगा के रेत में मगरमच्छ निकल आया था। देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम आने से पहले ही मगरमच्छ पानी में वापस चला गया था। रानी घाट पर गंगा के किनारे शनिवार सुबह मगरमच्छ को नाव के पास रेत पर देखा गया था। उसकी लंबाई करीब 7 से 9 फीट के बीच थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story