Kanpur News: कार की बोनट में तस्कर ले जा रहे थे गांजा, आग लगने से खुला राज, चार गिरफ्तार

Kanpur News: कानपुर शहर से सटे थाना क्षेत्र के सचेंडी थाना क्षेत्र में देखने को मिला। मंगलवार को सचेंडी हाईवे पर एक कार में आग लग गई। इस कार में बैठे लोग कार से उड़ीसा से दिल्ली जा रहे थे।

Anup Pandey
Published on: 12 Dec 2023 11:05 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में कार की बोनट में मिला गांजा (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: गांजा तस्कर अब गांजा सप्लाई करने के लिए युवतियों को भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कानपुर शहर से सटे थाना क्षेत्र के सचेंडी थाना क्षेत्र में देखने को मिला। मंगलवार को सचेंडी हाईवे पर एक कार में आग लग गई। इस कार में बैठे लोग कार से उड़ीसा से दिल्ली जा रहे थे। तभी इंजन गर्म हो गया। बोनट में आग लग गई। इससे धुआं निकलने लगा।

पुलिस ने बताया कि सचेंडी में कार में आग लगने पर कार चालक ने कार रोक दी थी। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थी। वहीं आग से तेज धुंए निकल रहा था और जिससे गांजे की महक तेजी से फैल गई। कार का बोनट खुलते ही ग्रामीणों ने बोनट के अंदर गांजे के पैकेट रखे देखे। जो आग से जल रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सचेंडी थाने की पुलिस को दी। वहीं पकड़ी गई गाड़ी में पुलिस का लोगो लगा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

ग्रामीणों को आग के धुंए में लगी गांजा की महक

कार के बोनट में आग लगने पर गांजा में आग पकड़ गई। वहीं कार में आग लगने से आस पास के ग्रामीण आ गए। वहीं आग के धुंए से गांजा की महक आने पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बोनट खोला तो अंदर गांजे की खेप मिली। वहीं पुलिस को देख पास में खड़े सभी आरोपी भागने लगे। भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

स्टूडेंट प्वाइंट में गांजा करते थे सप्लाई

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम दिल्ली निवासी सादिक और बिजनौर निवासी करन कोली बताया वहीं दोनों लड़किया छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। चारों दिल्ली में ही रहकर स्टूडेंट बेल्ट में गांजा तस्करी का काम करते हैं। इनके पास से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story