Kanpur News: प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय बोले- योगी जी का बुलडोजर सिर्फ कांग्रेस और आम आदमी पर चलता है

Kanpur News: बहुचर्चित किसान बाबू सिंह आत्महत्या प्रकरण व कुशाग्र हत्याकांड मामले में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवारों से मिले। दोनों मामले को लेकर कहा कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

Anup Pandey
Published on: 8 Nov 2023 2:59 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: योगी जी का बुलडोजर सिर्फ कांग्रेस और आम आदमी पर चलता है। कई आरोपों में फसें भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इनाम घोषित होने के बाद भी भाजपा नेता बाल आयोग का सदस्य बना बैठा है। और उसे अभी तक हटाया नहीं गया। पुलिस कमिश्नर बोल रहे है कि फरार भाजपा नेता बहुत ही प्रभावशाली आदमी है। पूरा प्रशासन भाजपा नेता के दबाव में है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह बातें कही। अजय राय मृतक किसान बाबू सिंह के परिजनों से मिलने आए थे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

परिजनों से मिले - काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

बहुचर्चित किसान बाबू सिंह आत्महत्या प्रकरण व कुशाग्र हत्याकांड मामले में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवारों से मिले। दोनों मामले को लेकर कहा कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चकेरी स्थित मृतक किसान बाबू सिंह के आवास पर पहुंचे। मृतक किसान की पत्नी बिट्टन देवी व बेटियों रूबी व काजल से उन्होंने पूरे मामले की जानकारी की। घटना के बाद से पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है। पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में खानापूर्ति कर रही है।


प्रदेश अध्यक्ष बोले की सूबे के मुखिया योगी कह रहे है कि प्रदेश से माफिया खत्म हो गया है। सारे माफिया भाजपा में बैठे हुए है। फर्जी तरीके से किसान की जमीन हड़प ली। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना का क्षेत्र होने के बावजूद वह अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आए। उनके अलावा पार्टी के सांसद से लेकर सभासद तक किसी ने भी पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की। यह भाजपा का दोहरा चरित्र दर्शाता है।


गुरु और शिष्य का रिश्ता किया कलंकित

प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नगर निवासी मृतक छात्र कुशाग्र के परिजनों से मिले। पिता मनीष कनोडिया ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की घटना ने गुरु और शिष्य का रिश्ता कलंकित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने भगवती विला के गार्ड राजेंद्र को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरना पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाती।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story