Kanpur News: किशोर को सांप ने काटा, इलाके में दहशत का माहौल

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र के एक मकान संख्या 158 बर्रा 7 में एक सांप निकल आया है। जहां सांप ने सागर छात्र को काट लिया है। सांप के काटते ही छात्र ने शोर मचा दिया।

Anup Pandey
Published on: 12 Sep 2024 8:12 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में किशोर को सांप ने काटा (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: कानपुर शहर के बर्रा सात के एक मकान में सांप घुस गया। जहां घर में अचानक किषोर को सांप ने काट लिया। शोर होते ही परिजन के होश उड़ गए। सांप को देख परिजनों ने पड़ोसियों को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी।

सांप ने छात्र को काटा, छात्र भर्ती

पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त थी हुई कि बर्रा थाना क्षेत्र के एक मकान संख्या 158 बर्रा 7 में एक सांप निकल आया है। जहां सांप ने सागर छात्र को काट लिया है। सांप के काटते ही छात्र ने शोर मचा दिया। शोर होते घर के अन्य सदस्य भी आ गए। और बच्चें की हालत को देख पड़ोसियों को सूचना दी। जहां घर के बाहर भीड़ लग गई। वहीं स्थानीय सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,तो वहां मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि सांप उक्त मकान के दूसरे खण्ड पर है। घायल सागर जिसको सांप ने काटा है। वो ऊपर है। वहीं कमरे में रखी अलमारी के पावे में सांप घुस गया है। वहीं पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेज दिया है।

नगर निगम टीम को दी सूचना

नगर निगम की टीम को सूचना होते ही मौक़े पर पहुंचीं और कमरे में रखी अलमारी के पावे में घुसे सांप को पकड़ लिया। बाद में सांप को एक डिब्बे में बंद कर जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत सी मच गई। इलाकाई लोगों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर नाला है और नालियां भी बंद पड़ी है। सफ़ाई न होने से जहरीले सांप और कीड़े घरों में आ रहे हैं। आज इस घटना को देख घर में रह रहे परिवार दहशत में आ गए है।

अभी तक सर्प दंश से हो चुकी मौतें

कानपुर देहात के शीतलपुर गांव में एक किसान को खेत में सांप ने काट लिया था। परिजन ने झाड़-फूंक कराने के बाद उसे कानपुर ले जाया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई थी। कानपुर के घाटमपुर में एक बुज़ुर्ग को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे लेकर पतारा सीएचसी ले गए थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जल कल विभाग के एक पंप ऑपरेटर को सांप ने काट लिया था। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार मौके पर नहीं आया था। जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story