Kanpur News: गाय को कल्लो-कल्लो कहना किशोर को पड़ा महंगा, साथियों संग मिल युवक ने किया अधमरा

Kanpur News: रतनपुर निवासी अनुपमा मिश्रा का बेटा 14 वर्षीय आर्यन है। मां ने बताया कि आज मेरी गाय सुबह चरने के लिए गई थी। जिसको मेरा बेटा आर्यन आज पनकी रतनपुर अघोर आश्रम के पास गाय को ढूढने गया था।

Anup Pandey
Published on: 1 Feb 2024 5:00 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर नगर के थाना पनकी क्षेत्र में एक गाय का नाम कल्लो होना लड़ाई की जड़ बन गई। खोई हुई गाय को आस पास ढूंढ रहें किशोर ने उसका नाम कल्लो-कल्लो बुलाया तो पास खड़े कुछ युवकों में एक युवक का नाम भी कल्लो निकल आया। जिस पर उस युवक ने गाय बुलाने वाले किशोर को बुलाया और अपने साथियों के साथ वैन में भर अधमरा कर पनकी क्षेत्र में छोड़ गए। जहां मार खाए किशोर की हालत देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामला पनकी थाना क्षेत्र का

रतनपुर निवासी अनुपमा मिश्रा का बेटा 14 वर्षीय आर्यन है। मां ने बताया कि आज मेरी गाय सुबह चरने के लिए गई थी। जिसको मेरा बेटा आर्यन आज पनकी रतनपुर अघोर आश्रम के पास गाय को ढूढने गया था। काफ़ी देर तक गाय को ढूढने निकले बेटे के न आने पर चिंता हुई। वहीं आस पास लोगों से जानकारी की तो कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद कुछ लोगों द्वारा बेटे को वैन से पनकी मन्दिर के पास फेंकने की सूचना मिली। जहां मैं भाग कर गई। और बेटे को घायल अवस्था में देखा। जहां उपचार के लिए उसको अस्पताल ले गई। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बेटे ने बताया मारने का कारण

मां और पुलिस द्वारा पुछने पर आर्यन ने बताया कि मैं गाय को उसके नाम कल्लो पुकार कर ढूंढ रहा था। जहां ढूंढते हुए अघोर आश्रम के पास पहुंच कल्लो कल्लो नाम से गाय को पुकारा तो वहीं खड़े कुछ युवकों में एक का नाम कल्लो था। उसी में वह सब युवक मेरे पास आ गए। जहां एक युवक ने कहा कि तुम मेरा नाम लेकर गाय को बुला रहें हो। मेरे नाम का मजाक उड़ा रहे हो। इस पर खड़े युवकों ने मुझको को वैन में भर कर ले गए। और रास्ते भर मार मुझको अधमरा कर पनकी क्षेत्र में छोड़ दिया।

कल्लो नाम पर हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में एक किशोर अपनी खोई हुई गाय (जिसका नाम कल्लो है ) को ज़ोर ज़ोर से कल्लो-कल्लो की हॉक लगाकर ढूँढ रहा था। इसी में कुछ अज्ञात लोगों के साथ इस किशोर की ज़ोर ज़ोर से कल्लो-कल्लो नाम पुकारने पर बहस शुरू हुई जो बढ़ते-बढ़ते विवाद और मारपीट में बदल गई। मार पीट के बाद किशोर को इन अज्ञात लोगों द्वारा अपनी गाड़ी में डालकर ले जाकर आगे छोड़ दिया। प्रकरण में थाना पनकी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान और गिरफ़्तारी को दबिश दी जा रही है

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story