Kanpur News: दस हज़ार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, बोले- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं

Kanpur News: कानपुर जनपद मे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हज़ारों विपक्ष के छोटे बड़े सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी जिलों से देर शाम तक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगभग दस हज़ार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Anup Pandey
Published on: 12 Feb 2024 4:23 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: लोकसभा चुनाव आने से पहले भाजपा पार्टी के शीर्ष नेताओं ने विपक्षी पार्टियों में सेंध लगाना शुरू कर दी है। भाजपा पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिला पार्टी की नीतियों को बता रहे है। वहीं किन्नर समाज भी भाजपा पार्टी से जुड़ता नजर आ रहा है। आज भाजपा पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड कार्यालय में दस हजार विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।

विपक्षी दलों के लोगों ने ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र में विधानसभा वार अभियान चलाया गया, विपक्षी दलों से आए कार्यकर्ताओं के सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में सपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और सामाजिक संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कानपुर जनपद मे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हज़ारों विपक्ष के छोटे बड़े सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी जिलों से देर शाम तक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगभग दस हज़ार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

तीन बार की पार्षद महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिला अध्यक्ष नीलम चौरसिया को पार्टी की सदस्यता उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, एमएलसी सलिल बिश्नोई ने दिलाई और पार्टो की नीतियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे ही रोज विपक्षी नेताओं को पार्टी की नीति समझाकर जोड़ेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद सत्यदेव पचौरी ने राष्ट्रीय किन्नर सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नत कपूर उर्फ मन्नत मां को भाजपा ज्वाइन कराई।

किन्नर समाज की मन्नत और भाजपा पार्टी के सांसद ने कहा कि भाजपा पार्टी देशहित में कार्य कर रही है। भाजपा पार्टी में हर घर योजना की नीति है। देश के प्रधानमंत्री निर्णय लेने में साहस रखते है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की बात ही अलग है। जो कोई न कर सका वो कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिखाया। आज देश विदेश में योगी मोदी का डंका बज रहा है। सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्षों ने गैर भाजपा दलों से आए लोगों को सदस्यता दिलाई।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं ज्वाइनिंग कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी ने दी है

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story