Kanpur News: जागते रहो पुलिस सो रही है, चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ जेवर और नगदी उड़ाए

Kanpur News: महाराजपुर कस्बा स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाली महिला के घर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Anup Pandey
Published on: 13 July 2024 8:36 AM GMT (Updated on: 14 July 2024 5:02 AM GMT)
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic: Social Media)

Kanpur News: कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अपने रोजगार के लिए फिर एक घर को निशाना बनाया। चोरी की घटना सामने आई है। घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी समेत जेवरात पार कर दिए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बंद घर को बनाया निशाना

महाराजपुर कस्बा स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाली सुलेखा कुशवाहा ने बताया कि वह मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली हैं। वह सामाजिक संगठन की कार्यकर्ता हैं। बीते दिन वह अपने गांव फतेहपुर गई हुई थीं। आज जब घर से वापस आई तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख दंग रह गईं।

नकदी और जेवर चोरी

पीड़िता ने बताया कि जेवर और नगदी सहित लाखों का माल चला गया है। पीड़िता ने महाराजपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं महाराजपुर पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके। क्षेत्र में चोरी होने से ग्रामीण परेशान हैं। कस्बे के लोगों का कहना है कि लगता है अब जागते रहो का नारा देकर खुद अपने घर सुरक्षित करने पड़ेंगे। महाराजपुर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हो चुकी है आधा दर्जन से अधिक चोरी

स्थानीय निवासी लोगों ने बताया कि बीते एक दो माह से चोरों का आतंक है। कहीं व्यापारी परेशान हैं तो कहीं ग्रामीण। पुलिस की लगने वाली गस्त पर सवाल उठने लगे हैं। बीते सप्ताह हुई सरिया चोरी में पुलिस ने माल सहित चोरों को पकड़ा था। जिसका पुलिस ने खुलासा किया था। लेकिन अन्य चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story