×

Kanpur: पुलिस के घर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने पार की लाखों की नगदी और जेवर

Kanpur: पुलिस कर्मी के घर के बगल में खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जहां से चोरों ने पिलर के सहारे मकान में प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में इंट्री की है और फिर घर में रखे जेवर और नगदी पार कर दी है।

Anup Pandey
Published on: 23 May 2024 7:14 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में पुलिस कर्मी के घर से लाखों की चोरी (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: कानपुर सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती श्री नगर पहाड़पुर में चोरों ने देर रात पुलिस कर्मी के घर को अपना निशाना बनाया। जहां चोरों ने अलमारी में रखे लाखों रूपए के जेवरात समेत लाखों की नगदी पार कर दी। वहीं सुबह होने पर पुलिस कर्मी की पत्नी ने घर में बिखरा सामान देखा तो अंदर कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा देख दंग रह गई। वहीं चोरी की जानकारी पुलिस कर्मी पति को दी। जहां पुलिस विभाग में चोरी की सूचना होते ही फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पहाड़पुर नई बस्ती का मामला

पहाड़पुर नई बस्ती निवासी मनोज यादव उत्तर प्रदेश पुलिस उन्नाव में तैनात हैं। घर में मनोज यादव, पत्नी का नाम रेखा यादव दो बच्चे हैं। एक साढू का लड़का रहता है। परिजनों ने बताया कि मनोज ड्यूटी पर उन्नाव में थे। देर रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। भोर सुबह पुलिस कर्मी की पत्नी रेखा जगी और अंदर कमरे में गई तो जमीन में सामान बिखरा देखा। और अलमारी का टूटा लॉकर देख दंग रह गई। जहां चोरों ने अलमारी का लॉकर पुरी तरह तोड़ अलग कर दिया। वहीं सूत्रों के मुताबिक अलमारी में रखे 18 लाख की जेवर और 5 लाख रुपए नगद पार कर दिए। जिसकी जानकारी पत्नी ने अपने पति मनोज को जानकारी दी। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचा।


खाली प्लाट फिर बना चोरी का अड्डा

पुलिस कर्मी के घर के बगल में खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जहां से चोरों ने पिलर के सहारे मकान में प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में इंट्री की है और फिर घर में रखे जेवर और नगदी पार कर दी है। घर में चोर छेनी और सरिया छोड़ गए है। चोरी के बाद से पुलिस कर्मी की पत्नी बेसुध है। बीते वर्षों पहले एक ऐसा ही मामला था। जहां खाली पड़े प्लाट से यशोदा नगर स्थित बैंक में डकैती पड़ गई थी। जिसका खुलासा एक माह बाद करीब हुआ था।


फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। जहां फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। और डॉग स्क्वायड भी घर के आस पास घूमता दिखा। वहीं पुलिस को कुछ साक्ष्य प्राप्त हुए है। पुलिस आस पास के मकानों में भी पूछताछ कर रही हैं और त्रिनेत्र आपरेशन की सहायता भी ले रही है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चोरों की गिरफ्तारी को टीमें लगा दी गई है। चोरी का खुलासा जल्द से जल्द किया जायेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story