Kanpur News: बीमारी से तंग वृद्ध ने रामगंगा नहर में कूदकर दी जान

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Anup Pandey
Published on: 6 July 2024 9:06 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में वृद्ध ने रामगंगा नहर में कूदकर दी जान (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

घर से लापता था वृद्ध

बिधनू निवासी रमेश उम्र 62 वर्ष बीमारी से ग्रसित थे और शुक्रवार देर शाम वो घर से बिना बताएं निकल गए थे और जब काफ़ी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। उधर शनिवार सुबह साढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर पुल के पास रामगंगा नहर में एक शव उतराता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। जहां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नहर से निकलवा शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जहां शव रमेश का निकला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि वृद्ध काफ़ी दिनों से पैरालिसीस की बीमारी से ग्रसित थे और काफ़ी परेशान चल रहे थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राज मिस्त्री का करते थे काम

मृतक रमेश पासवान राज मिस्त्री का काम करता था। दो वर्ष पहले शरीर में फालिस अटैक पड़ने के चलते मानसिक रूप से असंतुलित रहते थे। घर में पत्नी विद्यावती,पुत्र बड़ा राजेश, राकेश, रवि जो सभी विवाहित हैं। शुक्रवार देर शाम रमेश पासवान घर से बिना बताए चले गए थे कुछ देर पश्चात परिजनों ने खोजबीन शुरू की परंतु उनका कोई अता पता नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनका शव साढ़ थाना अंतर्गत राम गंगा नहर में मिला।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story