×

Kanpur: आंधी से गिरा टावर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तेज आंधी के चलते वाई-फाई का टावर गिर गया। टावर गिरने से नीचे खड़े सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गयी।

Anup Pandey
Published on: 11 April 2024 8:04 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में आंधी से टावर गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Kanpur News: जिले में देर शाम आए आंधी पानी से महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित स्वामी हुडंई में वाई फाई का टावर गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक करता था सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

महाराजपुर क्षेत्र के बिरहिनपुर महुआ गांव का रहने वाला अजय यादव (38) पुत्र सरदार यादव रुमा स्थित स्वामी हुंडई एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। जहां स्वामी हुंडई कंपनी में वाईफाई का टावर लगा हुआ था। बुधवार देर शाम आंधी पानी से अचानक टावर सिक्योरिटी गार्ड पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी हुंडई के मालिक को कर्मचारियों ने दी।

निजी अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही परिजन व हुंडई मालिक ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। डॉक्टरों मृत घोषित करने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को पुलिस केस बता सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाएं गए हैं।आंधी आने के कारण स्वामी हुंडई मोटर्स कुल गाँव में एक वाई-फाई टावर गिर गया था जिसमें अजय यादव पुत्र सरदार सिंह निवासी मकान नंबर 439 चौकी क्षेत्र सुनहला थाना महाराजपुर कानपुर नगर उम्र लगभग 38 वर्ष घायल हो गया था। कृष्णा अस्पताल टाटमिल चौराहा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story