×

हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन में पहुंची गवर्नर, हस्तशिल्पियों का बढ़ाया उत्साह...साड़ी, फैंसी ज्वेलरी के स्टॉल पर उमड़े लोग

Kanpur News: प्रदर्शनी में काफी भीड़ है। साड़ी और हाथ की कढ़ाई से बने शूट वाले स्टॉल पर अच्छी भीड़ दिखी। फैंसी ज्वेलरी के स्टॉल पर युवतियों की खासी भीड़ नजर आई। मेवे के स्टॉल पर बड़े-बुजुर्ग खरीदारी करते दिखे।

Anup Pandey
Published on: 27 Jan 2024 10:53 AM GMT
Kanpur News
X

डीक्राफ्ट एग्जीबिशन में पहुंचीं गवर्नर आनंदीबेन पटेल (Social Media)

Kanpur News: कानपुर शहर के लाजपत भवन में पांच दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्राफ्ट मेले का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने किया था। यह प्रदर्शनी क्राफ्ट रूट संस्था की संस्थापिका अनार बेन पटेल द्वारा आयोजित किया गया है।

मोतीझील स्वरूप नगर स्थित लाजपत भवन में आयोजित हैण्डी क्राफ्ट एक्जीबिशन कार्यक्रम में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन होने पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

गवर्नर को गुजरात की साड़ी और शॉल आयी पसंद

प्रदर्शनी में पहुंचीं राज्यपाल का पहले पुष्प देकर स्वागत किया गया। वहीं, राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि, 'कला आर्ट विशेषता है। यह कार्य और कला सभी को नहीं आती। पाटन में मैं 10 साल विधायक रही। वहां पर एक पटोला है। जहां एक पटोला की कीमत 2-3 लाख रुपए होती थी। ऐसी इसमें क्या खासियत है, जो महंगा है। मेरे से रहा नहीं गया। मैं उनके घर पहुंच गई। पूछा,-धागा कहां से लाते हैं। इसमें कलर कैसे प्रयोग करते हैं। तब मुझे बताया कि, अब पटोला बनाने वाला एक ही परिवार बचा है, जो यह काम कर रहा है। अब धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। वहीं, मेरी बेटी अनार बेन ने संस्था के माध्यम से हस्त शिल्पकारों के लिए जो काम किया। मैं उससे बहुत खुश हूं। यह संघर्ष कई वर्षों का है।इस क्राफ्ट के साथ उनका हुनर जुड़ा हुआ है। इस कार्य के साथ बहुत से गरीब जुड़े हुए हैं। हमारी संस्था में कई नियम जो पहले शराब नहीं पिएगा और धन को बैंक में जमा कर बचत करेगा। जिससे वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ परिवार को आगे बढ़ाएगा। आज कानपुर में अलग-अलग 18 से 20 राज्यों से क्राफ्ट रूट्स जुड़ा हुआ है।'

प्रदर्शनी में दिखी

आज प्रदर्शनी में काफी भीड़ दिखी। साड़ी और हाथ की कढ़ाई से बने शूट वाले स्टॉल पर अच्छी भीड़ दिखी। फैंसी ज्वेलरी में युवतियों की भीड़ नजर आई। मेवे के स्टॉल पर बड़े-बुजुर्ग खरीदारी करते दिखे। वहीं, प्रदर्शनी में भीड़ को देख राज्यपाल ने स्टॉल पर सेवा दे रहे लोगों की सराहना की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story