Kanpur: राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक कहने पर बवाल, फूंका गया पुतला

Kanpur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदुओं को हिंसक व झूठा कहे जाने का विरोध किया।

Anup Pandey
Published on: 2 July 2024 10:16 AM GMT
kanpur news
X

राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक कहने पर बवाल (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: लोकसभा सदन में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक व झूठा कहा जाने एवं समस्त देश के हिंदुओं को ठेस पहुंचाने पर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भारी विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

राहुल गांधी फूंका गया पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदुओं को हिंसक व झूठा कहे जाने का विरोध किया। मंगलवार को समस्त युवा मोर्चा की टीम ने बर्रा बाईपास चौराहे पर राहुल गांधी के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। वहीं मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आम हिंदू जनमानस में भारी आक्रोश दिखा।


वहीं अंकित गुप्ता ने कहा गया कि यह फिरोज खान का पोता राहुल गांधी हम हिंदुओं को ज्ञान बता रहा है। जो ख़ुद भी हिंदू नहीं है। नफ़रत नहीं हम प्रेम के आदि है हमें गर्व है हम हिंदुत्ववादी है। अंकित गुप्ता ने कहा कि अगले 24 घंटे में देश के समस्त हिंदुओं से माफी नहीं माँगते हैं। तो यह प्रदर्शन और उग्र होगा और आंदोलन में बदल जाएगा।

राहुल गांधी आवास पर होगा प्रदर्शन

अगला विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी के आवास पर किया जाएगा क्योंकि राहुल गांधी हमको ना बताएं की हिंदु हिंसक होते हैं वह खुद हिंदू नहीं है तो हिंदुओं को हिंसक बताने वाले कौन होता हैं। इसमें मुख्य रूप से मोर्चे के पूरी टीम महामंत्री उपाध्यक्ष गण मौजूद रहे मुख्य रूप से महामंत्री विपिन शर्मा, शिवम् मिश्रा ,आदेश शर्मा, श्यामू दीक्षित, अविनाश राजपूत ,अंकित विश्वकर्मा, रजत मिश्रा, संस्कार शर्मा, प्रांजल द्विवेदी और प्रमोद तिवारी ललित त्रिवेदी मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story