Kanpur News: बीजेपी को भारत में 411 और उत्तर प्रदेश में मिलेगी 80 सीटे, 2024 में फिर बनेगी बीजेपी सरकार

Kanpur News: मिशन 2024 को फतह करने के लिए बीजेपी ने मजबूत रणनीति तय करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारडा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

Anup Pandey
Published on: 30 Jan 2024 2:23 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: बीजेपी दक्षिण कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक बड़े स्तर पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार तक के मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस प्रेस वार्ता को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने किया।

मिशन 2024 फतह की रणनीति हो रही तैयार

मिशन 2024 को फतह करने के लिए बीजेपी ने मजबूत रणनीति तय करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारडा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को तीन क्लस्टर में बांटा गया है। बांदा क्लस्टर में हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर लोकसभा की सीट शामिल हैं। कानपुर क्लस्टर में महानगर के अलावा अकबरपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा लोकसभा क्षेत्र को रखा गया है। झांसी क्लस्टर में झांसी और जालौन लोकसभा की दो सीट शामिल हैं।

10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे व्यापारी सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड की आज बैठक है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ पूरे उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मेलन करने जा रहा है। इस व्यापारी सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश के नेता,व्यापार के वरिष्ठ मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही। आज भारत में माता बहने सुरक्षित है। आज व्यापारी सुरक्षा में व्यापार कर रहा है। भारत और उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार है। और किसान को उसकी खेती का उचित मूल्य मिल रहा है। 44 करोड़ से ज्यादा लोगों को 20 लाख तक का लोन बिना गारंटी के दिया।

व्यापार करने वाला व्यापारी बनाया। और रोजगार देने वाला बनाया और हॉस्पिटल और एम्स खोले। वहीं सड़को का जाल बिछाया। एक्सप्रेस वे का जाल और एयर पोर्ट की लंबी श्रृंखला बनाई। माता बहने को प्रत्येक गांव में सुरक्षित रखने के लिए शौचालय दिए। प्रत्येक गांव में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दिए। वहीं पांच लाख का बीमा दिया। जिससे कोई इलाज के भाव में मर नहीं रहा है। सरकार ने लोगों को 4 करोड़ से ज्यादा मकान दिए। जिनको आज छत मिल गई है।

विपक्ष की पार्टियों ने बर्बाद किया देश

कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने के साथ खजाना लूटा तो प्रदेश में पूर्व में रही सरकार सपा ने प्रदेश को लूट लिया। योजनाओं के नाम पर जनता को बेफकुफ बनाया। देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद से ही देश में कारोबार बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में व्यापारी निवेश करने को इच्छुक है। उत्तर प्रदेश में विदेशों की नामी कंपनियों ने निवेश की पेशकश की है। जीएसटी 5% 12%18% 28% लगता है। हमने 26 प्रकार के टैक्स को खत्म कर एक टैक्स लाए। कांग्रेस ने सबको धोखे में रखा। हमने व्यापारी को आगे बढ़ाया।

आज व्यापारी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने को आगे बढ़ रहा है। प्रेस वार्ता के समय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, मनीष पांडेय, अनूप अवस्थी, मनीष त्रिपाठी, अनिता त्रिपाठी,मोर्चे एवं प्रकोष्ठों की क्षेत्रीय प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, दक्षिण जिला संयोजक प्रवीन गुप्ता, उत्तर जिला संयोजक संतोष गुप्ता, दक्षिण सह संयोजक दिनेश सिंह राठौर, किशन केसरवानी आदि व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story