TRENDING TAGS :
Kanpur News: चारपाई पर लेटा रहा तीन माह का मासूम, मां ने लगा ली फांसी
Kanpur News: कानपुर जिले के बिधनू जामू गांव में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के परिवार वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
Kanpur News (Pic: Social Media)
Kanpur News: कानपुर जिले के बिधनू जामू गांव में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौट कर आए पति ने पत्नी का शव लटका देख हैरान रह गया। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और हंगामा काटने लगे। पुलिस ने परिजनों को शांत करा कार्रवाई करने की बात कही है।
छत से लटकता मिला शव
जामू गांव निवासी सुभाष का विवाह सात मई 2023 को सनिगवां लउवापुरवा गांव निवासी शिवानी (23) से हुआ था। उनका तीन माह का बेटा है। दोपहर को शिवानी का पति सुभाष से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सुभाष परिजनों संग फसल काटने खेत चला गया। देर शाम जब लौटा तो शिवानी का शव छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। जिसको देख हैरान हो गया।
परिवार वालों ने किया हंगामा
घटना की जानकारी ससुरालियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे भाई आशीष कुमार ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार्यवाही की बात कह ससुरालियों को शांत कराया। पुलिस ने पति, ससुर छोटेलाल और जेठ मुकेश को हिरासत में लिया है। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विवाद के बाद की आत्महत्या
परिजनों ने बताया कि अभी शादी को एक वर्ष भी नहीं हुए थे। शादी की पहली वर्षगांठ के पहले ही बेटी ने मौत चुन ली। सात मई को पहली वर्षगांठ थी। खाना बनाने के विवाद के बाद जब पति खेत पर फसल काटने को चला गया। उसके बाद बेटी ने मौत को चुन लिया। लेकिन एक बार भी तीन माह के बच्चें पर तरस नहीं आई।