×

Kanpur News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत, हादसे के बाद स्कूटी में लगी भीषण आग

Kanpur News: सजेती थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी में आग लग गई। वहीं टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Anup Pandey
Published on: 3 Feb 2024 11:15 AM GMT
kanpur news
X

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: सजेती थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी में आग लग गई। वहीं टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं के पति व पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां एम्बुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से स्कूटी की आग को बुझाया।

हमीरपुर निवासी रामकिशोर 60 वर्ष अपनी पत्नी मीरा 55 वर्ष व नातिन वाणी उम्र 5 वर्ष को स्कूटी से पुखरायां से लेकर वापस हमीरपुर घर जा रहे थे।जैसे ही वो यमुना पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।स्कूटी में पीछे बैठी मीरा हाइवे की तरफ जा गिरी और पिछले पहियों के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में रामकिशोर व नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद स्कूटी में आग लग गयी।

वहीं फायर को सूचना होने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जहां स्कूटी पुरी तरह जलकर राख हो गई है। वहीं हादसे की जानकारी होते ही सजेती पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एम्बुलेंस से आनन फानन में घायलों को हमीरपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। सीसीटीवी और आस पास पूछताछ कर गाड़ी के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

परिवार में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। जहां आज स्कूटी से लौट रहे थे। दोपहर में इस घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे तो शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेज दिया था। जहां परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story