Kanpur News: प्रकाश मार्ग की समस्या की सुनवाई न होने पर पार्षद महिला बनी बिजली मेन और कर दी लाइट ठीक

Kanpur News: बमुराहिया इलाके में पिछले कई दिनों से सड़क मार्ग प्रकाश की समस्या बनी हुई थी। पूरे इलाके में शाम को अंधेरा छा जाता था। तब महिला पार्षद दौड़ते करंट के बीच सीढ़ी लगाकर खंबे पर चढ़ गई

Network
Report Network
Published on: 21 Sep 2023 12:09 PM GMT
X

Kanpur News(Pic:Newstrack)

Kanpur News: नगर निगम के खिलाफ एक महिला पार्षद का गुस्सा उस वक्त देखने को मिला जब महिला पार्षद दौड़ते करंट के बीच सीढ़ी लगाकर खंबे पर चढ़ गई और नगर निगम के खिलाफ आग उगलने का काम किया। यह पूरा मामला जूही वार्ड नौ का था। महिला को खंभे पर चढ़ते भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।

शिकायत के बाद समस्या को न सुनने पर महिला पार्षद बनी बिजलीमैन

जनता की समस्या पर लापरवाही बरतने वाले नगर निगम के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। जहां वार्ड नौ स्थित बमुराहिया इलाके में पिछले कई दिनों से सड़क मार्ग प्रकाश की समस्या बनी हुई थी। पूरे इलाके में शाम को अंधेरा छा जाता था। अपराधिक मामले और छेड़खानी, एक्सीडेंट के साथ पैदल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसके निजात के लिए स्थानीय नागरिकों ने अपनी क्षेत्रीय महिला पार्षद शालू कनौजिया से समस्या सुनाई तो महिला पार्षद ने एक लिखित पत्र के माध्यम से नगर निगम के सक्षम अधिकारी को अवगत कराया।

ज्ञापन को किया अनसुना

महिला पार्षद के इस निवेदन को प्रकाश मार्ग के अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।इस बात से नाराज शालू कनौजिया ने गुरुवार की दोपहर जनता को इकठ्ठा किया।और सबके सामने मोहल्ले के खंबे में लगी स्ट्रीट लाइट को सही करने के लिए सीढ़ी लगा लाइट सही करने का काम किया। जिस वक्त महिला पार्षद यह कार्य करने में जुटी थी।उस वक्त खंबे के तारों में बिजली सप्लाई चालू थी।जो कभी भी एक हादसे को अंजाम दे सकता था। लेकीन बिना डरे जनता की समस्या को हल करने के लिए पार्षद ने प्रकाश मार्ग ठीक कर दी।

क्या बोलीं पार्षद

महिला पार्षद के इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए इलाके में भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय थाने की पुलिस भी आ गई। पत्रकारों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम के अधिकारीयों का चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया।महिला पार्षद शालू कनौजिया ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी लापरवाही बरतने का कार्य करते हैं। जिसपर अधिकारी भी लीपा पोती करते नजर आते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story