Kanpur News: जेवर चोरी कर फरार हुई महिला, सीसीटीवी से उजागर हुआ राज, थाने से फरार

Kanpur News: बिछिया दिखाने के दौरान आशा देवी ने दो जोड़ी बिछिया पार कर दी थी। पसंद न आने की बात कह कर जाने लगी। इस दौरान अमित ने बिछिया के डिब्बे की तौल किया तो वजन कम निकला।

Anup Pandey
Published on: 30 Oct 2023 2:23 PM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 4:46 PM GMT)
Woman stealing jewelery caught in CCTV
X

Woman stealing jewelery caught in CCTV

Kanpur News: सराफा दुकान में जेवर खरीदने के बहाने गई मां-बेटी ने जेवरात पार कर दिए थे। तौल में जेवर कम होने पर दुकानदार को शक हुआ। उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें महिला जेवर पार करते हुए कैद हो गई थी। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

कर्रही का मामला

जरौली फेस वन निवासी अमित गुप्ता की कर्रही में श्री दर्शन ज्वैर्ल्स के नाम से दुकान है। अमित के यहां रविवार सुबह घाटमपुर के रार गांव निवासी आशा देवी पत्नी महेंद्र यादव अपनी नाबालिग बेटी के साथ जेवरात खरीदने आई थी। बिछिया दिखाने के दौरान आशा देवी ने दो जोड़ी बिछिया पार कर दी थी। पसंद न आने की बात कह कर जाने लगी। इस दौरान अमित ने बिछिया के डिब्बे की तौल किया तो वजन कम निकला।

शक होने पर देखा सीसीटीवी

शक होने पर अमित ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें आशा देवी व उसकी बेटी जेवरात चोरी करते हुए कैद हो गई थी। जिस पर अमित ने आशा व उसकी बेटी को रोक कर मामले की जानकारी पुलिस दिया। इस दौरान दुकान में मौजूद महिलाओं ने आशा देवी व उसकी बेटी की जांच की तो उसके पास से दो जोड़ी बिछिया व एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस मां बेटी थाने ले गई। वहीं पूछताछ में आशा देवी ने बताया कि उसने इससे पहले कर्रही स्थित आनंदेश्वर ज्वैर्ल्स से एक जोड़ी पायल चोरी की थी। मां बेटी पुलिस हिरासत में ले लिया।

पुलिस को चकमा देकर महिला फरार

पुलिस कागजी कार्यवाही कर मां बेटी को जेल भेजने की तैयारी में थी। लेकीन महिला ने पुलिस को शौचालय जाने की बात कह थाने से फरार हो गई। काफ़ी देर तक न आने पर पुलिस ने थाने परिसर में छानबीन की। महिला नहीं मिली।

एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बर्रा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्ता आशा देवी को पकड़ा था। जो आज पुलिस को झांसा देकर फरार हो गई । जिसके लिए कई पुलिस की टीम लगाई गई है। वहीं फरार महिला और लापरवाह पुलिस कर्मी के विरुद्ध एक अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story