×

Kanpur News: डेढ़ लाख लेन देन विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती

Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र में लाखों के लेन देन विवाद में साथियों संग घेर एक युवक को गोली मार दी। जहां आनन फानन में युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Anup Pandey
Published on: 3 May 2024 5:30 PM GMT
Young man shot in dispute over transaction of Rs 1.5 lakh, admitted to hospital in critical condition
X

डेढ़ लाख के लेन देन विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती: Photo- Newstrack

Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र में लाखों के लेन देन विवाद में साथियों संग घेर एक युवक को गोली मार दी। जहां आनन फानन में युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है। कि व्यापार के पैसों का लेन देन था। उसी को लेकर गोली मारी गई है। दोनों ही पक्ष रिश्तेदार है।फोरेंसिक टीम को बुला साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

डेढ़ लाख का लेन देन और मार दी गोली

पुलिस ने बताया कि लियाकत अली के रिश्तेदार छोटू है। छोटू के परिजनों ने बताया कि लियाकत अली का लड़का साहिल आज शाम पैसे लेने आया था। जिसको लेकर वाद विवाद और मारपीट हो गई। जहां साहिल ने छोटू को गोली मार दी।दोनों ही प्लास्टिक का काम करते हैं। डेढ़ लाख का लेन देन का मामला सामने आ रहा है। गोली की आवाज सुन परिजन दौड़ कर बाहर भागे जहां साहिल अपने साथियों के साथ फरार हो गया। वहीं छोटू के परिजन पुलिस को सूचना देकर छोटू को हैलट अस्पताल पहुंचे। जहां छोटू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बजरिया थानाक्षेत्र के कर्नलगंज निवासी बद्दू का 27 वर्षीय बेटा छोटू मेले में डिनर सेट बेचने का काम करता है। परिजनों में मां रोशन ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास बड़ा मैदान में खड़ा था। इसी दौरान अनवरगंज थानाक्षेत्र के दलेल पुरवा का रहने वाला साजिद वहां आया और डेढ़ लाख रूपए देने की बात कहकर उसे अपने साथ बाइक से बैठा ले गया।

दलेलपुरवा में पहुंचते ही आरोपी ने पहले गाली गलौज कि इसके बाद तमंचे से सीधे सीने में आरोपियों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली लगते ही सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। किसी तरह आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए।अनवरगंज इंस्पेक्टर नीरज ओझा थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन परिजनों की मदद से उसे हैलट अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

गोली चलने की सूचना होते ही थाना अनवरगंज की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूछताछ की। वहीं पुलिस आयुक्त भी पहुंचे। पुलिस आयुक्त अनवरगंज इन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन को लेकर साहिल नामक के युवक ने छोटू को गोली मारी है। जांच की जा रही हैं। वहीं परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story