×

सावधान! मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी, कानपुर मंडल में गिर सकती है बिजली

मौसम वैज्ञानिकों ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि कानपुर मंडल के आसपास के जिलों में बिजली सकती हैं।

Avanish Kumar
Reporter Avanish KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 10 Jun 2021 11:45 AM GMT
lightning may fall in Kanpur division weather
X

कानपुर मंडल के जिले में गिर सकती है बिजली

Kanpur Weather News: उत्तर प्रदेश के कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते पहले ही मानसून आने की चेतावनी जारी कर दी है और बताया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होगी और प्रदेश के लोगों को पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन इसी के साथ मौसम वैज्ञानिकों ने कानपुर मंडल के लिए चेतावनी भी जारी करी है और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि कानपुर मंडल के आसपास के जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षित करने के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से अवगत कराया जाए।इस साथ स्वास्थ्य विभाग में हो अलर्ट भी जारी किया जाए।

खड़े ना हो पेड़ के नीचे

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कानपुर सहित पूरे मंडल में और तराई के जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके लिए चेतावनी जारी कर दी गई है और किसान और जनमानस से अपील करना चाहता हूं कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें तालाबों और नदियों से दूर रहें यदि जरूरत हो तभी घरों से निकले जानवरों को पेड़ के नीचे ना बांधे क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं पेड़ और पानी के आसपास ज्यादा होती हैं।

मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडे

हो सकती है जोरदार बारिश

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सामान्य स्थिति में यूपी में 18 से 20 जून के आसपास मानसून की आमद होती है लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है।

मानसून की चाल सामान्य रही तो कानपुर में भी तिथि से पहले ही मानसून आ जाएगा।उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिसके चलते मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।जिसके चलते बदली तेज हवाएं अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story